Kashmir snowfall: देखिए! कश्मीर घाटी में पहली बर्फबारी की मनमोहक तस्वीरें

Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 24 Nov 2020 7:43 PM

विज्ञापन

कश्मीर घाटी के गुलमर्ग, सोनमर्ग, पहलगाम, कुपवाड़ा, बानिहाल, शोपियां, पुंछ, राजोरी और पीर पांचाल की पहाड़ियों में खूब बर्फबारी हुई.

विज्ञापन

श्रीनगर: सर्दियों ने दस्तक दी है. मौसम सर्दिला होने लगा है. कई इलाकों में बारिश और शीतलहर की चेतावनी भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने जारी किया है. कश्मीर घाटी सहित पहाड़ी राज्यों हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ इलाकों में बर्फबारी भी हुई है.

undefined

जम्मू कश्मीर में सोमवार और मंगलवार को साल की पहली बर्फबारी हुई. बर्फबारी और शीतलहर की वजह से घाटी के कई इलाकों में पारा शून्य से नीच चला गया. ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

undefined

कश्मीर घाटी के गुलमर्ग, सोनमर्ग, पहलगाम, कुपवाड़ा, बानिहाल, शोपियां, पुंछ, राजोरी और पीर पांचाल की पहाड़ियों में खूब बर्फबारी हुई. बर्फबारी की वजह से कई मार्ग बंद हो गए.

undefined

जम्मू कश्मीर के अधिकांश जिलों में अधिकतम 10 इंच तो वहीं न्यूनतम 6 इंच बर्फबारी रिकॉर्ड की गई. मकान, सड़क पर खड़ी गाड़ियां और पेड़ सफेद चादर में ढंक गए.

undefined

नवंबर का महीना खत्म होने को है. मौसम ने करवट ली. आने वाले एक दो दिन में कश्मीर घाटी में बारिश, शीतलहर और बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है. लोगों को घरों में रहने की सलाह दी गई है.

undefined

इस बीच बर्फबारी का खूबसूरत नजारा भी दिखा. सफेद चादर में ढंके पेड़ और पहाड़ियां बहुत मनोरम दृश्य पेश कर रहे हैं. कई लोग बर्फबारी का लुत्फ उठाने भी जा रहे हैं.

undefined

साल की पहली बर्फबारी हुई तो बच्चे घूमने निकल पड़े. साथियों के साथ बच्चों ने बर्फबारी का खूब मजा लिया.

Posted By- Suraj Thakur

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola