ePaper

मानुषी छिल्लर मचा रही हैं मालदीव में धमाल, एक्ट्रेस की ब्लू बिकिनी में फोटो होने लगी Viral

Updated at : 17 Dec 2020 4:56 PM (IST)
विज्ञापन
मानुषी छिल्लर मचा रही हैं मालदीव में धमाल, एक्ट्रेस की ब्लू बिकिनी में फोटो होने लगी Viral

Manushi Chhillar Latest Photos, Manushi Chhillar Instagram, Manushi Chhillar bikini photo goes viral: मानुषी छिल्लर मालदीव में इन दिनों हॉलीडे इंजॉय कर रही हैं. ये तस्वीरें वो सोशल मीडिया यानी Instagram पर शेयर की थी. उन्हें ब्लू बिकिनी पहने देखा जा सकता है. मानुषी छिल्लर (Manushi Chhillar) इन तस्वीरों में ब्लू कलर की बिकिनी में बहुत ग्लैमरस नजर आ रही हैं. उनका यह अंदाज उनके फैंस के दिलों को छीन रहा है. मानुषी ने ब्लैक कलर के सनग्लासेज लगाए हुए हैं और वह अपने सामने समंदर के नीले पानी और खूबसूरत आसमान को निहारती नजर आ रही हैं.

विज्ञापन

मानुषी छिल्लर मालदीव में इन दिनों हॉलीडे इंजॉय कर रही हैं. ये तस्वीरें वो सोशल मीडिया यानी Instagram पर शेयर की थी. उन्हें ब्लू बिकिनी पहने देखा जा सकता है. मानुषी छिल्लर (Manushi Chhillar) इन तस्वीरों में ब्लू कलर की बिकिनी में बहुत ग्लैमरस नजर आ रही हैं. उनका यह अंदाज उनके फैंस के दिलों को छीन रहा है. मानुषी ने ब्लैक कलर के सनग्लासेज लगाए हुए हैं और वह अपने सामने समंदर के नीले पानी और खूबसूरत आसमान को निहारती नजर आ रही हैं.

Also Read: कार्तिक और नायरा की प्यारी तस्वीर हो रही है Viral, फैंस पूछे कहीं शिवांगी और मोहसिन में सच में तो प्यार . . .

तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए मानुषी ने लिखा, “मुझे बहुत खूबसूरत सा समंदर मिला है.” एक फैन ने लिखा, ‘आप बहुत सुंदर लग रही हैं.’ दूसरे फैन ने लिखा, ‘सेक्सी लुक’ वहीं, अन्य फैन्स हार्ट और फायर इमोजी शेयर कर रहे हैं. इससे पहले मानुषी ने अपनी एक फोटो शेयर की थी जिसमें वह पूल में हॉट अवतार में नजर आई थीं. उनकी यह फोटो काफी चर्चा में रही.

https://www.instagram.com/p/CI0bxEuFBrx/

12वीं क्लास में अंग्रेजी की ऑल इंडिया सीबीएसई टॉपर रही हैं मानुषी

मिस वर्ल्ड बनने तक के सफर में मानुषी ने खुद को काफी ट्रांसफॉर्म किया है और इसकी गवाह हैं उनकी कुछ पुरानी तस्वीरें. जिन्हें देखने के बाद आप भी समझ जाएंगे कि आखिर विश्व सुंदरी बनने के लिए उन्होंने अपने आप में कितने बदलाव किए हैं. बता दें मानुषी छिल्लर स्कूल ऑफ ड्रामा का हिस्सा रह चुकी हैं और 12वीं क्लास में अंग्रेजी की ऑल इंडिया सीबीएसई टॉपर भी रह चुकी हैं.https://www.instagram.com/p/CIFVaTXn9Dj/

https://www.instagram.com/p/CI5DISwlMRb/

2017 में जीता था मिल वर्ल्ड का खिताब

मानुषी छिल्लर ने साल 2017 में मिल वर्ल्ड का खिताब जीता था. मानुषी जल्द ही फिल्म पृथ्वीराज से बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं. इस फिल्म में मानुषी, अक्षय कुमार के अपोजिट संयोगिता की भूमिका अदा करती नजर आएंगी.

https://www.instagram.com/p/CIFVaTXn9Dj/

विकी कौशल के साथ बनने वाली हैं मानुषी की जोड़ी

विजय कृष्ण आचार्य के निर्देशन में बन रही ये एक कॉमेडी फिल्म होगी. एक तरफ जहां लॉकडाउन के चलते पृथ्वीराज की शूटिंग काफी डिले हो गई है वहीं दूसरी तरफ मानुषी ने विक्की के साथ फिल्म की शूटिंग शुरू भी कर दी है. हालांकि इस फिल्म के नाम की घोषणा अभी नहीं की गई है.

https://www.instagram.com/p/CI3HWxhlSdx/

यशराज फिल्म्स के बैनर तले बन रही इस फिल्म की शूटिंग शहर के एक अन्य स्टूडियो में की जाएगी क्योंकि यशराज फिल्म्स का स्टूडियो पहले ही शाहरुख की फिल्म पठान के लिए बुक कर दिया गया है. हालांकि उम्मीद यही की जा रही है कि विक्की कौशल स्टारर फिल्म की रिलीज से पहले पृथ्वीराज ही दर्शकों को देखने मिलेगी. हालांकि फिल्म पर काफी सारा वीएफएक्स वर्क होने की भी बात कही जा रही है जो इसकी रिलीज को टाल सकता है.

Posted By: Shaurya Punj

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola