ePaper

बीएसएफ को ममता का संदेश : 'मोदी आज हैं, कल नहीं, आपको देश की सीमाओं की रक्षा करनी है'

Updated at : 27 Jun 2023 1:55 PM (IST)
विज्ञापन
बीएसएफ को ममता का संदेश : 'मोदी आज हैं, कल नहीं, आपको देश की सीमाओं की रक्षा करनी है'

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मालबाजार में पंचायत चुनाव के लिए प्रचार करने के दौरान बीएसएफ को कहा कि आपको देश की सीमाओं की रक्षा करनी होगी. बीएसएफ को निष्पक्षता से कार्य करना चाहिए.

विज्ञापन

पंचायत चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का चुनावी प्रचार काफी जोर-शोर से जारी है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जलपाईगुड़ी के मालबाजार में पंचायत चुनाव के लिये प्रचार करते हुए कहा बीएसएफ को कहा कि मोदी आज हैं, कल नहीं, आपको देश की सीमाओं की रक्षा करनी होगी’. आपको निष्पक्षता से अपना कार्य करना चाहिए. वहीं आज ममता बनर्जी ने सीधे मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा, केंद्र सरकार देश को बेच रही है ऐसे में हमें देश को बचाना होगा. लोकसभा चुनाव में भाजपा की हार निश्चित है.

2024 में मोदी की सत्ता का सफाया  निश्चित 

ममता बनर्जी ने कहा कि बंगाल में माकपा, कांग्रेस और भाजपा एक साथ काम कर रही है. इन्हें हराना होगा और साल 2024 में मोदी को सत्ता से हटाना होगा. उन्होंने कहा कि भाजपा की उम्र अब केवल छह महीना है और फरवरी में लोकसभा चुनाव होगा. उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के पहले भाजपा सरकार बोली थी कि जीतने पर चाय बागान खोल देंगे, लेकिन एक भी चाय बागान नहीं खोला. तृणमूल सरकार ने जीतना कुछ किया भाजपा उतना कभी नहीं कर पाएगी.

Also Read: तीन जुलाई को बीरभूम में हुंकार भरेंगी ममता बनर्जी, 8 जुलाई को पंचायत चुनाव
भाजपा के अलावा माकपा व कांग्रेस पर भी हमला

जनसभा में सुश्री बनर्जी ने केवल भाजपा ही नहीं, बल्कि माकपा व कांग्रेस की भी कड़ी आलोचना की है. उनका कहना है कि “पश्चिम बंगाल में माकपा, कांग्रेस और भाजपा एक साथ काम कर रही है. यहां होने वाले पंचायत चुनाव में उन्हें हराना होगा. राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा विरोधी दले भले एक साथ काम करेंगे, लेकिन बंगाल में उनकी नीतियों का पर्दाफाश करेंगे. राज्य में पूर्ववर्ती वाममोर्चा के सरकार में भी विकास नहीं हुआ और भाजपा के केंद्र सरकार में रहते हुए देश के बदहाल के बारे में सब अवगत हो चुके हैं. साल 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार को सत्ता से हटाना ही होगा.

Also Read: West Bengal Breaking News Live : इलाज के लिए एसएसकेएम अस्पताल पहुंचीं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola