ePaper

WB Election 2021: रक्षा की बजाय बंगाल के लोगों से लड़ रहे हैं गृहमंत्री, कूचबिहार फायरिंग मामले में ममता का अमित शाह पर हमला

Updated at : 10 Apr 2021 6:00 PM (IST)
विज्ञापन
WB Election 2021: रक्षा की बजाय बंगाल के लोगों से लड़ रहे हैं गृहमंत्री, कूचबिहार फायरिंग मामले में ममता का अमित शाह पर हमला

‍mamata banerjee attack mamata banerjee :कूचबिहार में सीआईएसएफ की गोली से चार मतदाताओं की मौत के बाद टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी भड़क गईं है. ममता ने सिलीगुड़ी में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और चुनाव आयोग पर जमकर हमला किया. ममता ने सवाल उठाते हुए पूछा कि क्यों आखिर मतदान से एक दिन पहले एसपी और डीएम का ट्रांंसफर केंद्र के कहने पर किया जाता है.

विज्ञापन

कूचबिहार में सीआईएसएफ की गोली से चार मतदाताओं की मौत के बाद टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी भड़क गईं है. ममता ने सिलीगुड़ी में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और चुनाव आयोग पर जमकर हमला किया. ममता ने सवाल उठाते हुए पूछा कि क्यों आखिर मतदान से एक दिन पहले एसपी और डीएम का ट्रांंसफर केंद्र के कहने पर किया जाता है. टीएमसी चीफ ने अमित शाह के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि होम मिनिस्टर देश की रक्षा के बजाय यहां के लोगों से लड़ाई कर रहे हैं.

पत्रकारों से बातचीत में ममता ने कहा कि आज जो घटना हुई है, वो पूरी तरह से प्रीप्लान है. ममता ने कहा कि हम इस मामले की जांच कराएंगे कि गोली कैसे चली. टीएमसी प्रमुख ने कहा कि बंगाल में चुनाव आयोग गृहमंत्रालय के द्वारा कंट्रोल किया जाता है. ममता ने इस दौरान चुनाव आयोग के स्पेशल ऑब्जर्वर विवेक दुबे पर भी सवाल उठाया.

हार से बौखलाई बीजेपी- तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष ममता बनर्जी ने आरोप लगाते हुए कहा कि बंगाल में बीजेपी की करारी हार हो रही है, जिसकी वजह से बदले की कार्रवाई करने पर उतारु हो गई है. उन्होंने कहा कि बीजेपी अब बंगाल की जनता के खिलाफ हो गई है. ममता बनर्जी ने कहा कि लोग इसबार बीजेपी को सबक सिखाने के लिए और ज्यादा से ज्यादा वोट डालेंगे.

अमित शाह पर अटैक- ममता बनर्जी ने अमित शाह पर अटैक करते हुए कहा कि अमित शाह को देश की रक्षा करनी चाहिए. लेकिन वे यहां पर आकर लोगों से लड़ाई कर रहे हैं. बनर्जी ने आगे कहा कि अमित शाह एक दिन देश बेच देंगे. वहीं पत्रकारों के एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि हमें जीत की चिंता नहीं, बांगाल की लोगों की फिक्र है.

Also Read: Bengal Chunav 2021: ‘हमारे चार भाईयों की दिल्ली पुलिस हत्यारी, अमित शाह दें इस्तीफा’, कूचबिहार की फायरिंग पर Mamata Banerjee की मांग

Posted By : Avinish kumar mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola