मलाइका अरोड़ा की प्रेग्नेंसी से अर्जुन कपूर ने किया इनकार, पोस्ट शेयर कर कह दी ये बड़ी बात

Arjun Kapoor and Malaika Arora
बुधवार को अर्जुन कपूर ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर मलाइका की प्रेग्नेंसी की खबरों को ‘फर्जी गॉसिप’ कहते हुए खारिज कर दिया. उन्होंने लिखा, “यह बहुत नीचा स्तर है जिसे आपने आकस्मिक रूप से किया है. असंवेदनशील और बिल्कुल अनैतिक. कचरा समाचार.”
मलाइका अरोड़ा एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं. एक मीडिया रिपोर्ट में ऐसा दावा किया गया है मलाइका अरोड़ा प्रेग्नेंट हैं और वो इसकी घोषणा अपने रियेलिटी शो ‘मूविंग इन विद मलाइका’ में कर सकती हैं. अब इन खबरों पर एक्ट्रेस के कथिम ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर ने चुप्पी तोड़ी हैं और रिपोर्ट पर अपनी नाराजगी जाहिर की है.
बुधवार को अर्जुन कपूर ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर मलाइका की प्रेग्नेंसी की खबरों को ‘फर्जी गॉसिप’ कहते हुए खारिज कर दिया. उन्होंने लिखा, “यह बहुत नीचा स्तर है जिसे आपने आकस्मिक रूप से किया है. असंवेदनशील और बिल्कुल अनैतिक. कचरा समाचार. हम इन नकली झूठे लेखों को अनदेखा कर देते हैं जबकि वे मीडिया में फैल जाते हैं और सच बन जाते हैं. यह पूरी तरह गलत है. हमारे निजी जीवन के साथ खिलवाड़ करने की कोशिश ना करें.”
बता दें कि मलाइका अरोड़ा ने भी अर्जुन के पोस्ट को शेयर किया है. उन्होंने भी अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए इसे घिनौना बताया है. दरअसल रिपोर्ट में यह दावा किया गया कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं. एंटरटेनमेंट पोर्टल ने यह भी दावा किया था कि दोनों इस साल अक्टूबर में लंदन गए थे जब उन्होंने कथित तौर पर करीबी लोगों के बीच गर्भावस्था की घोषणा की थी.
बता दें कि, मलाइका अरोड़ा की पहली शादी अरबाज खान से हुई थी. दोनों साल 1998 में शादी के बंधन में बंधे थे लेकिन मार्च 2016 में, शादी के 18 साल बाद अलग हो गए. हालांकि अपने बेटे अरहान के लिए वो अक्सर साथ स्पॉट किये जाते हैं. कई बार दोनों को एयरपोर्ट पर बेटे को विदा करते देखा गया है. वहीं दूसरी तरफ मलाइका जहां वर्तमान में अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं, वहीं अरबाज इटालियन मॉडल जियोर्जिया एंड्रियानी के साथ रिश्ते में हैं.
Also Read: Bigg Boss 16: रैंकिंग टास्क में अंकित गुप्ता ने निमृत कौर को दिया करारा जवाब, कहा- तुम सब के मुंह बंद…
मलाइका अरोड़ा के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस इस समय अपने रियलिटी शो ‘मूविंग इन विद मलाइका’ को लेकर चर्चा में हैं. यह रियेलिटी शो 5 दिसंबर 2022 से एक ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगा. इस शो में मलाइका अरोड़ा की लाइफ से जुड़े कई पहलू लोगों के सामने आयेंगे. इसमें उनके परिवारवाले और करीबी गेस्ट के तौर पर शामिल होंगे. दूसरी ओर अर्जुन कपूर की अगले फिल्म कुट्टे में दिखाई देंगे. इसके अलावा वो भूमि पेडनेकर के साथ द लेडी किलर में नजर आयेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Budhmani Minj
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










