ePaper

Makar Sankranti: गंगासागर में जनसैलाब, 65 लाख श्रद्धालुओं ने किया पुण्य स्नान

Updated at : 14 Jan 2024 9:43 PM (IST)
विज्ञापन
Makar Sankranti: गंगासागर में जनसैलाब, 65 लाख श्रद्धालुओं ने किया पुण्य स्नान

Makar Sankranti|गंगासागर में 65 लाख श्रद्धालु पवित्र स्नान करके लौट चुके हैं. राज्य के बिजली व युवा मामलों के मंत्री अरूप विश्वास ने गंगासागर मेला कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी.

विज्ञापन
undefined

गंगासागर में पवित्र स्नान शुरू हो गया है. सागर में डुबकी लगाने के लिए देश के कोने-कोने से बड़ी संख्या में तीर्थयात्री पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना स्थित सागरद्वीप पहुंचे हैं.

undefined

रविवार दोपहर 12 बजे तक गंगासागर में 65 लाख श्रद्धालु पवित्र स्नान करके लौट चुके हैं. राज्य के बिजली व युवा मामलों के मंत्री अरूप विश्वास ने रविवार को गंगासागर मेला कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी.

undefined

मंत्री ने बताया कि गंगासागर मेले में पवित्र स्नान का पुण्यकाल रविवार रात 12:13 बजे से सोमवार रात 12:13 बजे तक रहेगा. उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में 20 लाख श्रद्धालुओं ने गंगासागर में आस्था की डुबकी लगायी है.

undefined

शनिवार दोपहर 12 बजे तक कुल 45 लाख श्रद्धालु सागर में स्नान कर चुके थे. श्री विश्वास ने बताया कि गंगासागर मेले की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखने के लिए 1150 सीसीटीवी, 22 ड्रोन और 10 सैटेलाइट फोन लगाए गए हैं.

undefined

उन्होंने बताया कि गंगासागर मेला क्षेत्र में चप्पे-चप्पे पर निगरानी की जा रही है. सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं. इमरजेंसी के लिए अस्पताल है, तो हेलिकॉप्टर भी तैयार हैं.

Also Read: आध्यात्मिक क्षेत्र में राजनीतिक हस्तक्षेप संविधानसम्मत नहीं, गंगासागर में बोले शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद
undefined

मंत्री ने बताया कि कोलकाता के बाबूघाट से सागर मेला परिसर तक के मार्ग पर कुल 17 बफर जोन बनाये गये हैं.

undefined

इन बफर जोन में जेटी घाटों पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आवश्यकता के अनुसार बसों को निश्चित स्थानों पर रोक कर रखा जा रहा है.

undefined

मंत्री ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि इस दौरान तीर्थयात्रियों के विश्राम के लिए प्रत्येक बफर जोन में जरूरी व्यवस्था की गयी है.

Also Read: भारत खुद को हिंदू राष्ट्र घोषित करे, तो 15 देश उसका अनुकरण करेंगे, गंगासागर में बोले शंकराचार्य
undefined

हृषिकेश पंजिका के अनुसार, मकर संक्रांति पर ‘पुण्य स्नान’ का शुभ मुहूर्त रविवार देर रात 12:13 बजे शुरू होकर और अगले 24 घंटों तक रहेगा. अधिकांश श्रद्धालु इसी काल में पुण्य स्नान करेंगे.

undefined

संवदादाता सम्मेलन में राज्य के कृषि और संसदीय कार्य मंत्री शोभन देव चट्टोपाध्याय, सुंदरवन विकास मंत्री बंकिम चंद्र हाजरा, पीडब्ल्यूडी मंत्री पुलक राय, परिवहन मंत्री स्नेहाशीष चक्रवर्ती, सिचाईं एवं जलमार्ग मंत्री मंत्री पार्थ भौमिक, अग्निशमन मंत्री सुजीत बोस, सूचना और संस्कृति विभाग के राज्य मंत्री इंद्रनील सेन मौजूद रहे.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola