ePaper

Nexon EV के वर्चस्व को खत्म करने आ गई Mahindra की नई इलेक्ट्रिक एसयूवी

Updated at : 11 Jan 2024 2:56 PM (IST)
विज्ञापन
Nexon EV के वर्चस्व को खत्म करने आ गई Mahindra की नई इलेक्ट्रिक एसयूवी

महिंद्रा एक्सयूवी400 प्रो इलेक्ट्रिक कार को 5 मोनोटोन और 5-ड्यूल-टोन कलर ऑप्शन में खरीदा गया है. मोनोटोन कलर में आर्कटिक व्हाइट, एवरेस्ट व्हाइट, गैलेक्सी ग्रे, नापोली ब्लैक और इनफिनिटी ब्लू शामिल है और ये सभी कलर साटिन कॉपर ड्यूल-टोन शेड में भी उपलब्ध है.

विज्ञापन

2024 Mahindra XUV400 Pro: भारत की दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा ने अपने पॉपुलर ब्रांड एक्सयूवी400 के अपडेटेड वर्जन महिंद्रा एक्सयूवी400 प्रो ईवी को बाजार में लॉन्च कर दिया है. इस एसयूवी के अपडेटेड एसयूवी की 21,000 रुपये की टोकन मनी पर शुरू हो गई है. महत्वपूर्ण यह है कि इस नई एसयूवी की इंट्रोडक्टरी प्राइस 31 मई, 2024 तक की गई डिलीवरी पर लागू ही होगा. इसके बाद इसकी कीमत में बढ़ोतरी हो सकती है. महिंद्रा एक्सयूवी400 प्रो की डिलीवरी 1 फरवरी 2024 शुरू हो जाएगी. बाजार में इस इलेक्ट्रिक एसयूवी कार का सीधा मुकाबला टाटा नेक्सन ईवी से होगा.

महिंद्रा एक्सयूवी400 प्रो ईवी की कीमत
undefined

भारत के एक्स-शोरूम में महिंद्रा एक्सयूवी400 प्रो ईवी की कीमत 15.49 लाख रुपये से शुरू होती है, जो 17.49 लाख रुपये तक जाती है. यह इस कार की इंट्रोडक्टरी प्राइस है. 1 जून 2024 से इसकी कीमत में बढ़ोतरी होने की संभावना है. महिंद्रा ने इस इलेक्ट्रिक एसयूवी कार को दो वेरिएंट्स में पेश किया है, जिसमें ईसी प्रो और ईएल प्रो शामिल हैं.

महिंद्रा एक्सयूवी400 प्रो ईवी का कलर
undefined

महिंद्रा एक्सयूवी400 प्रो इलेक्ट्रिक कार को 5 मोनोटोन और 5-ड्यूल-टोन कलर ऑप्शन में खरीदा गया है. मोनोटोन कलर में आर्कटिक व्हाइट, एवरेस्ट व्हाइट, गैलेक्सी ग्रे, नापोली ब्लैक और इनफिनिटी ब्लू शामिल है और ये सभी कलर साटिन कॉपर ड्यूल-टोन शेड में भी उपलब्ध है. इस इलेक्ट्रिक एसयूवी कार का बूट स्पेस 378 लीटर है. यह 5 सीटर कार है, जिसमें पांच लोग बैठ सकते हैं.

महिंद्रा एक्सयूवी400 प्रो ईवी में बैटरी पैक और रेंज
undefined

महिंद्रा एक्सयूवी400 ईवी में दो बैटरी पैक ऑप्शन दिया गया है, जिसमें 34.5केडब्ल्यूएच और 39.4केडब्ल्यूएच की चॉइस मिलती है. इसमें एक इलेक्ट्रिक मोटर लगी है, जो 150पीएस की पावर और 310एनएम का टॉर्क जेनरेट करती है. 34.5केडब्ल्यूएच बैटरी पैक वाले मॉडल की फुल चार्ज में सर्टिफाइड रेंज 375 किलोमीटर है, जबकि 39.4केडब्ल्यूएच बैटरी पैक वाले मॉडल की फुल चार्ज में सर्टिफाइड रेंज 456 किलोमीटर बताई गई है.

Also Read: आपकी कार का सबसे नाजुक पार्ट क्या है? आप कैसे रखते हैं ख्याल महिंद्रा एक्सयूवी400 प्रो ईवी का चार्जिंग टाइम
undefined

महिंद्रा एक्सयूवी400 प्रो ईवी की बैटरी 50 किलावॉट डीसी फास्ट चार्जर से 50 मिनट में 0 से 80 फीसदी तक चार्ज हो जाती है. इसके अलावा, यह 7.2 किलोवॉट एसी चार्जर से फुल चार्ज होने में 6.5 घंटे लगते हैं, जबकि 3.3 किलोवॉट घरेलू चार्जर से 13 घंटे में फुल चार्ज होगी.

Also Read: छेड़छाड़ करते ही हाईवे पर उठा के पटक देती है Toyota Fortuner! महिंद्रा एक्सयूवी400 प्रो के फीचर्स और मुकाबला
undefined

महिंद्रा एक्सयूवी400 प्रो इलेक्ट्रिक कार में 10.25-इंच टचस्क्रीन सिस्टम, 10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, ड्यूल-जोन एसी, सनरूफ, वायरलेस फोन चार्जिंग और पुश बटन स्टार्ट-स्टॉप जैसे फीचर मिलते हैं. वहीं, सवारियों की सुरक्षा के लिए इसमें 6 एयरबैग, कॉर्नरिंग ब्रेक कंट्रोल्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ईएसपी), टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस), हिल होल्ड असिस्ट और रियर पार्किंग कैमरा जैसे सेफ्टी फीचर दिए गए हैं. बाजार में इस इलेक्ट्रिक कार का मुकाबला टाटा नेक्सन ईवी से है. इसे हुंडई कोना इलेक्ट्रिक और एमजी जेडएस ईवी से अफोर्डेबल ऑप्शन के तौर पर भी चुना जा सकता है.

Also Read: मिडिल क्लास के बजट से बाहर हो गई Innova Crysta, टोयोटा ने बढ़ा दी कीमत
विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola