ePaper

PHOTO: महिंद्रा की 6 लाख वाली फैमिली कार ग्रैंड आई 10 निओस से ले रही लोहा! जानें इसकी खासियत

Updated at : 06 Dec 2023 8:32 AM (IST)
विज्ञापन
PHOTO: महिंद्रा की 6 लाख वाली फैमिली कार ग्रैंड आई 10 निओस से ले रही लोहा! जानें इसकी खासियत

महिंद्रा केयूवी 100 एनएक्सटी के इंजन, ट्रांसमिशन और परफॉर्मेंस की बात करें, तो इसमें 1.2 लीटर बीएस6 एमफाल्कन जी80 पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 82 पीएस की पावर और 115 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है

विज्ञापन

Mahindra KUV100 NXT Family Car: भारत में आम तौर पर लोग कारों की खरीद फैमिली के लिए खरीदते हैं या फिर कुछ लोग लग्जरी महंगी कारों को कलेक्शन में रखने के लिए खरीदते हैं. कई कार कंपनियां सस्ती फैमिली कारों को बाजार में उतार रही हैं. इन्हीं कार कंपनियों में भारत की घरेलू कार कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने फरवरी 2023 में बजट वाली हैचबैक कार को बाजार में उतारा है. यह 6 सीटर फैमिली कार है. आइए, इस कार के बारे में जानते हैं.

undefined

महिन्द्रा केयूवी100 एनएक्सटी हैचबैक फैमिली कार की एक्स-शोरूम में प्राइस 6.18 लाख रुपये से शुरू होती है. वहीं, महिंद्रा केयूवी100 एनएक्सटी टॉप मॉडल की कीमत 7.84 लाख रुपये है. यह कीमत आम आदमी के बजट के अनुरूप है और लोग इसे बैंक से सस्ती ब्याज दर पर कार लोन लेकर भी खरीद सकते हैं.

undefined

यह फोर व्हीलर गाड़ी चार वेरिएंट में आती है, जिसमें के2, के4, के6 और के8 शामिल है. यह कार अब केवल 6-सीटर लेआउट में ही मिलेगी.

undefined

महिंद्रा केयूवी 100 एनएक्सटी के इंजन, ट्रांसमिशन और परफॉर्मेंस की बात करें, तो इसमें 1.2 लीटर बीएस6 एमफाल्कन जी80 पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 82 पीएस की पावर और 115 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है. इंजन के साथ इसमें 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है.

undefined

इसकी फीचर लिस्ट में ब्लूटूथ और ऑक्स कनेक्टिविटी वाला 7.0 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, स्टीयरिंग माउंटेड ऑडियो और कॉलिंग कंट्रोल, हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, एबीएस के साथ ईबीडी, स्पीड सेंसिंग ऑटोमैटिक डोर लॉक्स, और चाइल्ड सेफ्टी लॉक दिए गए हैं.

Also Read: VIDEO : सिर्फ 30 सेंकेंड में 15 करोड़ की रोल्स रॉयस को ले उड़े चोर, चौंकिए मत! देखिए वीडियो
undefined

इसके अलावा, इसमें पावर आउटलेट्स 12 वॉट सॉकेट, विनाइल अपहोल्स्ट्री, टिल्ट एडजस्टेबल स्टीयरिंग व्हील, हैलोजन टाइप लाइट, लो फ्यूल वार्निंग, डोर अजार वार्निंग और इंजन इम्मोबिलाइज़र जैसे फीचर दिए गए हैं.

Also Read: महिंद्रा XUV400 EV फेसलिफ्ट नेक्सन प्राइम और हुंडई कोना का दबदबा करेगी खत्म! टेस्ट के दौरान की गई स्पाई
undefined

भारत के कार बाजार में इसका मुकाबला मारुति इग्निस, मारुति स्विफ्ट और हुंडई ग्रैंड आई10 निओस से है.

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola