ePaper

नवरात्रि व्रत रखे हैं तो भूल कर भी न करें यह काम, दुर्गा माता होंगी अप्रसन्न

Updated at : 09 Oct 2021 11:34 PM (IST)
विज्ञापन
नवरात्रि व्रत रखे हैं तो भूल कर भी न करें यह काम, दुर्गा माता होंगी अप्रसन्न

Happy Navratri: अगर आपने नवरात्रि के व्रत रखे हुए हैं, तो आपको यह जानने की इच्छा जरूर होगी कि व्रत में क्या क्या करना चाहिए और क्या-क्या नहीं करनी चाहिए? चेतन आश्रम की महंत व ज्योतिषाचार्य साध्वी पुनीता चेतन ने प्रभात खबर से बातचीत करते हुए इन बातों का जवाब दिया.

विज्ञापन

Happy Navratri: अगर आपने नवरात्रि के व्रत रखे हुए हैं, तो आपको यह जानने की इच्छा जरूर होगी कि व्रत में क्या क्या करना चाहिए और क्या-क्या नहीं करनी चाहिए? चेतन आश्रम की महंत व ज्योतिषाचार्य साध्वी पुनीता चेतन ने बताया कि नवरात्र शुरू हो चुके हैं और अभी 5 दिन और व्रत रखे जाने शेष हैं.

नवरात्रि व्रत के दौरान अगर कुछ जरूरी बातें ध्यान में न रखीं जाएं, तो व्रत खंडित हो सकता है और व्रत अधूरा रह जाएगा. जैसे-

  • दाड़ी, मूंछ और सिर के बाल न कटवाएं.

  • नवरात्रि में बच्चों का मुंडन करवा सकते हैं

  • नवरात्रि व्रत में बाल के साथ साथ नाखून भी नहीं काटने चाहिए.

  • अगर माता के सामने अखंड ज्योति जलाई है तो घर खाली न छोड़ें.

  • दिन में न सोएं.

  • गुटखा, शराब, तम्बाकू का सेवन न करें.

  • शारीरिक संबंध न बनाएं.

  • खाने में नमक न लें.

  • नींबू न काटें.

  • सिगरेट, बीड़ी भी न पिएं.

  • बेल्ट, चप्पल-जूते, बैग, चमड़े की चीजें उपयोग न करें.

  • काले व नीले रंग के कपड़े न पहनें.

  • शाकाहारी रहें, मांसाहारी नहीं.

Also Read: Exclusive: जानिये वाराणसी के उस दुर्गा मंदिर के बारे में, जहां प्रियंका गांधी करेंगी दर्शन-पूजन
इन बातों का रखें ध्यान

  • अच्छा सोचें.

  • कुट्टू का आटा, समा के चावल, सिंघाड़े आटा, साबूदाना, सेंधा नमक, फल, आलू, मेवे, मूंगफली लें.

  • पूजा, हवन, दुर्गा सप्तशती पाठ, दुर्गा चालीसा, दुर्गा आरती रोजाना करें.

  • मन, वचन, कर्म से शुद्ध रहें.

  • समीप के मंदिर में दर्शन करने जाएं.

इन छोटी छोटी बातों का ध्यान रखकर अपने नवरात्रि के व्रत पूरे करें. माता रानी की कृपा आप पर बनी रहेगी.

(इनपुट- चमन शर्मा, अलीगढ़)

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola