Bihar News: कटिहार में बेखौफ अपराधियों ने सीएसपी संचालक को मारी गोली, 10 लाख रुपये लूटकर भागे

Updated at : 01 Jul 2022 1:24 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar News: कटिहार में बेखौफ अपराधियों ने सीएसपी संचालक को मारी गोली, 10 लाख रुपये लूटकर भागे

कटिहार में एक सीएसपी संचालक से 10 लाख रुपये लूट लिये गये. अपराधियों ने संचालक को लूट के दौरान गोली मारकर जख्मी भी कर दिया.

विज्ञापन

बिहार में फिर एकबार सीएसपी संचालक से लूट की घटना घटी है. कटिहार में एक सीएसपी संचालक को गोली मारकर अपराधियों ने 10 लाख रुपये लूट लिये. मामला अमदाबाद के कट्टा पुल का बताया जा रहा है. संचालक मनिहारी से रुपये लेकर आ रहा था जिस दौरान उसके साथ ये घटना घटी.

10 लाख रुपये दिनदहाड़े लूटा

जानकारी के अनुसार, अपराधियों ने शुक्रवार को दिनदहाड़े सीएसपी संचालक को गोली मारी और लूट की घटना को बेखौफ होकर अंजाम दिया. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस धरपकड़ तेज कर चुकी है. जानकारी के अनुसार अमदाबाद प्रखंड के कट्टा पुल के समीप सीएसपी संचालक को गोली मारकर 10 लाख रुपये दिनदहाड़े लूट लिया गया. पीड़ित मनिहारी थाना क्षेत्र निवासी अखिलेश कुमार हैं जो अमदाबाद में स्टेट बैंक का सीएसपी का संचालन करते हैं.

6 अज्ञात अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम

बताया जा रहा है कि शुक्रवार को दिन में करीब 10 बजे संचालक मनिहारी से अमदाबाद आ रहे थे. सीएसपी संचालक को कट्टा पुल के समीप दो मोटरसाइकिल पर सवार 6 अज्ञात अपराधियों ने रोककर घेर लिया और उनपर गोली चला दी. इस घटना में सीएसपी संचालक को दो गोली शरीर में लगी. एक गोली अखिलेश कुमार को बाएं हाथ में एवं एक गोली पेट में लगी है. घायल सीएसपी संचालक को अमदाबाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद घायल को सदर अस्पताल भेज दिया गया.

तीन गोली दागकर भागे अपराधी

जानकारी देते हुए सीएसपी संचालक अखिलेश कुमार ने बताया कि दो मोटरसाइकिल पर सवार अपराधी आये और अचानक मोटरसाइकिल के आगे अपना मोटरसाइकिल लगाकर एक हवाई फायरिंग करते हुए दूसरा गोली मुझ पर चला दिया जो मेरे हाथ पर लग गया. तीसरी गोली मेरे पेट में लगी है. उन्होंने कहा कि मेरे बैग में रखे एक लाख रुपये और एक लैपटॉप, एक मोबाइल सहित अन्य कागजात अपराधियों ने लूट कर अपराधी फरार हो गया.

पुलिस ने छापेमारी शुरू की

घटना की सूचना मिलते ही अमदाबाद पुलिस ने अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी. मामले को लेकर सीएसपी संचालक से पूछताछ भी पुलिस कर रही है. इस घटना की सूचना मिलने पर मनिहारी एसडीपीओ मनोज कुमार भी अमदाबाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और पीड़ित सीएसपी संचालक से पूछताछ की.

मनिहारी विधायक भी पहुंचे

उधर घटना की सूचना पर मनिहारी विधायक मनोहर प्रसाद सिंह भी अमदाबाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और सीएसपी संचालक से मिले. उन्होंने इसे पुलिस प्रशासन की लापरवाही बताया .

Published By: Thakur Shaktilochan

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन