India Open Badminton 2022: लक्ष्य सेन ने विश्व चैम्पियन लोह को हराकर जीता पहला सुपर 500 खिताब

Updated at : 16 Jan 2022 7:17 PM (IST)
विज्ञापन
India Open Badminton 2022: लक्ष्य सेन ने विश्व चैम्पियन लोह को हराकर जीता पहला सुपर 500 खिताब

India Open Badminton 2022: पिछले महीने स्पेन में विश्व चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीतने वाले सेन ने 54 मिनट तक चले फाइनल मुकाबले में पांचवीं वरीयता प्राप्त शटलर को 24-22, 21-17 को हराया.

विज्ञापन

भारत के लक्ष्य सेन (Lakshya Sen ) रविवार को पुरुष एकल फाइनल में सिंगापुर के मौजूदा विश्व चैंपियन लोह कीन यू पर सीधे गेम में शानदार जीत के साथ योनेक्स-सनराइज इंडिया ओपन बैडमिंटन (India Open badminton ) के विजेता बने.

यह 20 साल के इस भारतीय खिलाड़ी का सुपर 500 स्तर के प्रतियोगिता का पहला खिताब है. पिछले महीने स्पेन में विश्व चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीतने वाले सेन ने 54 मिनट तक चले फाइनल मुकाबले में पांचवीं वरीयता प्राप्त शटलर को 24-22, 21-17 को हराया.

Also Read: India Open Badminton 2022: सात्विक-चिराग की जोड़ी पहली बार बनी इंडिया ओपन चैम्पियन

इस मैच से पहले दोनों खिलाड़ी के बीच चार मुकाबलों में लक्ष्य ने दो मैच जीते थे. पिछले साल डच ओपन के फाइनल में हालांकि पांचवीं वरीयता प्राप्त लोह ने बाजी मारी थी.

डच ओपन के फाइनल से सीख लेते हुए इस बार लक्ष्य ने ज्यादा गलती नहीं की और शानदार खेल दिखाते हुए खिताब अपने नाम किया. इससे पहले विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता लक्ष्य सेन ने विश्व रैंकिंग में 60वें स्थान पर काबिज मलेशिया के नग त्जे योंग को पुरूष एकल के अंतिम चार मुकाबले में पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए 19-21 21-16 21-12 से हराया था और फाइनल में जगह बनाया था.

दूसरी ओर सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी इंडोनेशिया के तीन बार के विश्व चैंपियन मोहम्मद अहसान और हेंड्रा सेतियावान की जोड़ी पर सीधे गेम में शानदार जीत दर्ज करते हुए योनेक्स-सनराइज इंडिया ओपन जीतने वाली देश की पहली पुरुष युगल जोड़ी बन गई.

गौरतलब है कि भारत की दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू को शनिवार को योनेक्स-सनराइज इंडिया ओपन के सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा. शीर्ष वरीय और घरेलू प्रबल दावेदार सिंधू को महिला एकल के सेमीफाइनल में थाइलैंड की छठी वरीय सुपानिडा काटेथोंग से 14-21, 21-13, 10-21 से पराजय झेलनी पड़ी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola