श्रम अधीक्षक ले रहे थे 55 हजार घूस, सहायक संग गिरफ्तार
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 09 Jul 2021 8:43 PM
पूर्णिया के श्रम अधीक्षक आलोक रंजन और उनके सहायक मनोज कुमार को 55 हजार रुपये घूस लेते पटना निगरानी विभाग की टीम ने धर दबोचा. शुक्रवार को दोनों की गिरफ्तारी उनके कार्यालय से ही हुई. गिरफ्तार करने के बाद निगरानी की टीम दोनों को पटना लेकर आयी है.
पटना. पूर्णिया के श्रम अधीक्षक आलोक रंजन और उनके सहायक मनोज कुमार को 55 हजार रुपये घूस लेते पटना निगरानी विभाग की टीम ने धर दबोचा. शुक्रवार को दोनों की गिरफ्तारी उनके कार्यालय से ही हुई. गिरफ्तार करने के बाद निगरानी की टीम दोनों को पटना लेकर आयी है.
निगरानी विभाग के डीएसपी अरुण पासवान ने बताया कि एक फर्नीचर शोरूम के मैनेजर विजय कुमार की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई. उन्होंने बताया कि फर्नीचर शो रूम बनाने के एवज में नगर निगम को लेबर सेस के रूप में एक लाख 99 हजार 560 रुपये जमा करने थे. जब मैनेजर विजय कुमार डीडी लेकर गया तो श्रम अधीक्षक आलोक रंजन के सहायक मनोज कुमार ने कहा कि श्रम अधीक्षक के लिए 50 और लेबर लाइसेंस के लिए 10 हजार रुपये अलग से देना होगा.
इसके बाद 55 हजार में मामला तय हुआ. विजय ने इसकी शिकायत निगरानी से विभाग से की. जांच के बाद मामला सच पाया गया. इसके बाद सुनियोजित तरीके से जैसे ही शुक्रवार को विजय ने सहायक मनोज कुमार को 55 हजार दिया. इसके बाद जैसे मनोज ने सारे पैसे श्रम अधीक्षक के हाथ में दिया निगरानी की टीम ने दोनों को धर दबोचा. निगरानी टीम में प्रशिक्षु डीएसपी समीर चंद्र झा, इंस्पेक्टर संजय कुमार चतुर्वेदी, शशिकांत कुमार आदि शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










