Korea Open: सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय जोड़ी फाइनल में, सेमीफाइनल में चीन को हराया

Published by :Agency
Published at :22 Jul 2023 6:41 PM (IST)
विज्ञापन
Korea Open: सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय जोड़ी फाइनल में, सेमीफाइनल में चीन को हराया

सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय जोड़ी कोरिया ओपन के फाइनल में पहुंच गयी है. भारतीय जोड़ी ने सेमीफाइनल में चीनी जोड़ी को सीधे सेट में हराया. अब भारतीय जोड़ी अपने तीसरे खिताब के लिए फाइनल में दम लगायेगी.

विज्ञापन

सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की स्टार भारतीय जोड़ी ने शनिवार को येओसु में दुनिया की नंबर दो चीनी जोड़ी लियांग वेई केंग और वांग चांग पर सीधे गेम में रोमांचक जीत के साथ कोरिया ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया. दुनिया की तीसरे नंबर की भारतीय जोड़ी ने जिन्नम स्टेडियम में 40 मिनट तक चले मुकाबले में दूसरी वरीयता प्राप्त चीनी जोड़ी पर 21-15 और 24-22 से जीत दर्ज की. पिछली दो हार के बाद सात्विक और चिराग की जोड़ी ने चीनी जोड़ी पर यह पहली जीत दर्ज की है. सात्विक और चिराग की जोड़ी ने इस साल इंडोनेशिया सुपर 1000 और स्विस ओपन सुपर 500 खिताब जीते हैं.

इस जोड़ी से होगी फाइनल में भिड़ंत

सात्विक और चिराग की जोड़ी को खिताबी मुकाबले में इंडोनेशिया के शीर्ष वरीय फजर अल्फियान और मुहम्मद रियान अर्दियांतो या कोरिया के कांग मिन ह्युक और सियो सेउंग जे के खिलाफ भिड़ना होगा. इन दो जोड़ियों में से कोई एक फाइनल में जगह बनायेगी. इस साल थाईलैंड और इंडिया ओपन जीतने वाले चीनी खिलाड़ी 2-0 के आमने-सामने के रिकॉर्ड के साथ मैच में आए थे, लेकिन यह एक अलग दिन था क्योंकि भारतीय जोड़ी ने जून में अपने आखिरी टूर्नामेंट में इंडोनेशिया ओपन जीतकर लगातार दूसरे फाइनल में पहुंचने के लिए शानदार प्रदर्शन किया.

Also Read: चिराग और सात्विक की जोड़ी कैरियर की सर्वश्रेष्ठ तीसरी रैंकिंग पर, हाल ही में जीता है इंडोनिशिया ओपन
कई बार बराबरी पर पहुंचा स्कोर

दोनों की जोड़ी ने छोटी-छोटी रैलियां कीं और चीनी जोड़ी की कमजोरी पर धावा बोला. नतीजा यह हुआ कि जोड़ियां एक-दूसरे से 3-3 से 5-5 पर पहुंच गईं. भारत के पास 7-5 की मामूली बढ़त थी लेकिन लियांग ने दोनों के बीच सटीक प्रहार किया. हालाँकि, लिआंग के नेट में पहुंचने के बाद भारतीय खिलाड़ी अंतराल पर तीन अंक की बढ़त हासिल करने में सफल रहे. चीनियों द्वारा नेट हासिल करने और लंबी दूरी तक जाने से बढ़त 14-8 हो गई. इसके बाद सात्विक ने अपना ट्रेडमार्क स्मैश लगाया लेकिन चीनी जोड़ी को कुछ अंक मिले, जिसका मुख्य कारण बैकलाइन पर चिराग की जजमेंट एरर था.

शानदार ढंग से जीता पहला गेम

चिराग और सात्विक ने मैच पर अपना दबदबा बनाते हुए स्कोर को 19-12 किया और फिर आसानी से पहला गेम जीत लिया. दूसरे गेम में भी दोनों जोड़ियों के बीच करीबी मुकाबला देखने को मिला. शुरुआत में स्कोर 2-2 और 8-8 की बराबरी पर था. चीन के खिलाड़ियों ने इसके बाद कुछ वाइड शॉट खेले जिससे भारत की बढ़त 14-9 होगी। केंग और चांग की जोड़ी ने लगातार तीन अंक जुटाये. इसके बाद दोनों जोड़ियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली और मैच के आगे बढ़ने के साथ रोमांच बढ़ता गया. स्कोर के 18-18 और 19-19 की बराबरी पर था.

दूसरे गेम में कड़ी टक्कर

चिराग ने इसके बाद शानदार स्मैश लगाकर मैच प्वाइंट का मौका बनाया लेकिन सात्विक ने सर्विस में गड़बड़ी कर दी जिससे स्कोर 20-20 हो गया. सात्विक ने एक बार फिर भारत के लिए मैच प्वाइंट का मौका बनाया लेकिन चांग के शानदार पास से यह मौका भी निकल गया. चांग ने इसके बाद शटल को नेट पर खेलकर भारत को तीसरी बार मैच प्वाइंट का मौका दिया लेकिन केंग के शानदार प्रयास से स्कोर एक बार फिर 22-22 से बराबर हो गया. भारत ने इसके बाद चौथा मैच प्वाइंट हासिल किया और इस बार सात्विक ने कोई गलती नहीं की.

रैंकिंग में सुधार

इंडोनेशिया ओपन जीतने वाली सात्विक साइराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय जोड़ी ने बीडब्ल्यूएफ द्वारा जारी ताजा रैंकिंग में कैरियर का सर्वश्रेष्ठ तीसरा स्थान हासिल किया. राष्ट्रमंडल खेल स्वर्ण पदक विजेता जोड़ी ने मौजूदा विश्व चैंपियन मलेशिया के आरोन चिया और सोह वूइ यिक को सीधे गेम में हराकर इंडोनेशिया ओपन जीता था. इसके साथ ही यह सुपर 1000 टूर्नामेंट जीतने वाली पहली भारतीय जोड़ी बन गयी.

विश्व चैंपियन को हराकर जीता था इंडोनेशिया ओपन

इंडोनेशिया ओपन के फाइनल में सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने मलेशिया के आरोन चिया और सोह वुई यिक को 21-17, 21-18 से सीधे गेम में हराकर गोल्ड मेडल जीता था. फाइनल मुकाबला काफी रोमांचक रहा था, लेकिन भारतीय जोड़ी शुरुआत से ही मलेशियाई जोड़ी पर भारी पड़ी. मलेशिया की जोड़ी के खिलाफ 7 बार हारने के बाद सात्विक और चिराग को पहली जीत मिली और वह भी एक खिताबी जीत. दोनों बैडमिंटन स्टार को देश के कई बड़ी हस्तियों ने इस सफलता पर बधाई दी.

विज्ञापन
Agency

लेखक के बारे में

By Agency

Agency is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola