Etawah Assembly Chunav: यहां से शिवपाल यादव को हराना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन, छठी बार भी जीतेंगे चुनाव?

जसवंत नगर कस्बा आगरा-कानपुर हाईवे के पास बसा है. इसी विधानसभा में सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी भी है, जहां आसपास के जिलों के लोग इलाज कराने पहुंचते हैं. जसवंत नगर की रामलीला को यूनेस्को ने विश्व धरोहर का दर्जा दिया है.
Etawah Jaswantnagar Vidhan Sabha Chunav: इटावा जिले की जसवंत नगर विधानसभा सीट हाई प्रोफाइल बनी हुई है. इस सीट को सपा का गढ़ माना जाता है. इटावा की जसवंत नगर सीट से मुलायम सिंह यादव के भाई शिवपाल सिंह यादव चुनावी मैदान में हैं. यह सीट इटावा जिले की सैफई तहसील और ताखा तहसील समेत कई थानों को मिलाकर बनी है. जसवंत नगर कस्बा आगरा-कानपुर हाईवे के पास बसा है. इसी विधानसभा में सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी भी है, जहां आसपास के जिलों के लोग इलाज कराने पहुंचते हैं. जसवंत नगर की रामलीला को यूनेस्को ने विश्व धरोहर का दर्जा दिया है. इस सीट पर 20 फरवरी को मतदान होने वाला है. नतीजों का ऐलान 10 मार्च को होगा.
-
2017 से 1996- शिवपाल सिंह यादव- सपा
-
1993, 1991, 1989- मुलायम सिंह- सपा
-
1985- मुलायम सिंह यादव- एलकेडी
-
1980- बलराम सिंह यादव- इंक (आई)
-
1977- मुलायम सिंह यादव- जेएनपी
Also Read: Kannauj Assembly Chunav: कन्नौज सीट से मुलायम सिंह यादव परिवार का खास कनेक्शन, 2007 के बाद नहीं जीती BJP
-
शिवपाल सिंह यादव 1996 से लेकर 2017 तक जसवंत नगर सीट से चुनाव जीते हैं.
-
यादव- 1.40 लाख
-
अनुसूचित जातियां- 77 हजार
-
शाक्य कुशवाहा- 45हजार
-
ब्राह्मण- 18 हजार
-
कुल मतदाता- 3,90,297
-
पुरुष- 2,950,38
-
महिला- 1,807,41
-
अन्य- 18
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




