ePaper

Tata Nexon और मारुति ब्रेजा का खात्मा करने आ गई नई दुश्मन! 20km से अधिक देगी माइलेज

Updated at : 14 Dec 2023 10:23 AM (IST)
विज्ञापन
Tata Nexon और मारुति ब्रेजा का खात्मा करने आ गई नई दुश्मन! 20km से अधिक देगी माइलेज

इंटरनेट पर लीक हुए ब्रोशर के अनुसार, किआ मोटर्स सेल्टोस फेसलिफ्ट एसयूवी को 11 कलर ऑप्शन के साथ पेश करेगी. इनमें सात सिंगल-टोन बाहरी थीम क्लियर व्हाइट, ग्लेशियर पर्ल व्हाइट, स्पार्कलिंग सिल्वर, ग्रेविटी ग्रे, ऑरोरा ब्लैक पर्ल और इंटेंस रेड शामिल हैं.

विज्ञापन

Kia Sonet Facelift Unveil in Delhi: दक्षिण कोरिया की दिग्गज कार निर्माता कंपनी किआ मोटर्स 14 दिसंबर 2023 को दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में नई सोनेट फेसलिफ्ट को दुनिया के सामने पेश करने जा रही है. इसे 2024 में बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. किआ मोटर्स ने सोनेट को भारत में पहली बार कोरोना काल के दौरान सितंबर 2020 में लॉन्च किया था. इसके बाद से कंपनी की ओर से इस एसयूवी कार में अब तक का सबसे बड़ा अपडेट किया जा रहा है. इसका बाजार में टाटा नेक्सन, मारुति सुजुकी ब्रेजा, हुंडई वरना और महिंद्रा एक्सयूवी 300 के साथ होगा. हालांकि, दुनिया के सामने पेश होने से पहले ही किआ सोनेट फेसलिफ्ट का एक ब्रोशर लीक हो गया है.

किआ सोनेट फेसलिफ्ट का कलर ऑप्शन

इंटरनेट पर लीक हुए ब्रोशर के अनुसार, किआ मोटर्स सेल्टोस फेसलिफ्ट एसयूवी को 11 कलर ऑप्शन के साथ पेश करेगी. इनमें सात सिंगल-टोन बाहरी थीम क्लियर व्हाइट, ग्लेशियर पर्ल व्हाइट, स्पार्कलिंग सिल्वर, ग्रेविटी ग्रे, ऑरोरा ब्लैक पर्ल और इंटेंस रेड शामिल हैं. किआ प्यूटर ऑलिव कलर भी पेश करेगी, जिसे इस साल की शुरुआत में नई सेल्टोस में पेश किया गया था. इन सात कलर्स के अलावा, किआ ऑरोरा ब्लैक पर्ल रूफ के साथ इंटेंस रेड और ऑरोरा ब्लैक पर्ल रूफ के साथ ग्लेशियर व्हाइट पर्ल के संयोजन में दो डुअल-टोन बाहरी थीम भी पेश करेगी. किआ एक्स-लाइन ट्रिम के लिए विशेष रूप से मैट ग्रेफाइट कलर भी पेश करेगी.

किआ सोनेट फेसलिफ्ट का वेरिएंट

लीक हुई जानकारी से पता चलता है कि 2024 किआ सोनेट फेसलिफ्ट सात वेरिएंट- टीएसई, एचटीके, एचटीके प्लस, एचटीएक्स, एचटीएक्स प्लस, जीटीएक्स प्लस और एक्स-लाइन और तीन ट्रिम्स के साथ एचटी-लाइन, जीटी-लाइन, और एक्स-लाइन में उपलब्ध होगी. इसमें लेवल 1 एडीएएस, एक 360-डिग्री कैमरा, 4-वे एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, सेज ग्रीन लेदरेट सीट्स, सेज ग्रीन इंसर्ट के साथ एक ऑल-ब्लैक इंटीरियर, ऑल विंडो वन-टच अप/डाउन फंक्शन, पियानो ब्लैक एलईडी टर्न सिग्नल के साथ साइड मिरर्स, स्पोर्टी एयरोडायनामिक्स फ्रंट और स्किड प्लेटें देखने को मिलेंगे.

Also Read: ‘बड़ा है तो बेहतर है’, इस लग्जरी सवारी में एक साथ 14 लोग करते हैं सफर…कीमत मात्र 10 लाख!

किआ सोनेट फेसलिफ्ट में फीचर्स

किआ सोनेट फेसलिफ्ट की फीचर लिस्ट की बात करें, तो स्पोर्टी जीटीएक्स+ वेरिएंट में जीटी लाइन लोगो के साथ लेदरेट-कवर्ड डी-कट स्टीयरिंग व्हील, अलॉय पैडल, स्पोर्टी व्हाइट इनसेट के साथ ऑल-ब्लैक इंटीरियर, ब्लैक लेदरेट सीट्स, डार्क मेटैलिक डोर गार्निश, ग्लॉसी ब्लैक रूफ रैक, बेल्ट लाइन क्रोम, और 16-इंच क्रिस्टल-कट अलॉय व्हील मिलेंगे. नई किआ सोनेट फेसलिफ्ट में फीचर्स के तौर पर वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले कनेक्टिविटी के साथ 10.25 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10.25 इंच का ड्राइवर डिस्प्ले, बोस साउंड सिस्टम, ऑटो-डिमिंग आईआरवीएम, एयर प्यूरीफायर, क्रूज़ कंट्रोल, एडजस्टेबल रियर हेडरेस्ट, रियर डिस्क ब्रेक, ट्रैक्शन, कई ड्राइविंग मोड, हाईट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, ऑटो एसी और अन्य कई फीचर्स मिलेंगे.

Also Read: Royal Enfield की ये सस्ती बाइक टीवीएस रोनिन का करेगी खात्मा! स्टाइल और लुक में येज्दी की हवा खराब

किआ सोनेट फेसलिफ्ट का इंजन और कीमत

2024 किआ सोनेट फेसलिफ्ट के इंजन लाइनअप में मौजूदा मॉडल के समान 83bhp, 1.2L पेट्रोल, 120bhp, 1.0L टर्बो पेट्रोल और 116bhp, 1.5L डीजल इंजन का ऑप्शन मिलेगा, साथ ही ट्रांसमिशन भी प्री-फेसलिफ्ट मॉडल के समान होगा. नई किआ सोनेट की मौजूदा मॉडल लाइनअप की तुलना में थोड़ी ज्यादा कीमत होने की उम्मीद है, जो कि फिलहाल 7.79 लाख रुपये से 14.89 लाख रुपये के बीच है. नए मॉडल के एंट्री-लेवल वेरिएंट की कीमत लगभग 8 लाख रुपये होने का अनुमान है, जबकि टॉप एंड मॉडल की कीमत 15 रुपये से 15.50 लाख रुपये के बीच होने की उम्मीद है.

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola