KGF फेम इस लोकप्रिय एक्टर का हुआ निधन, फिल्म में निभाया था ये अहम रोल, जिसने बदल दी थी 'रॉकी' की जिंदगी

Published by : Divya Keshri Updated At : 08 Dec 2022 8:06 AM

विज्ञापन

कृष्णा जी राव अब हमारे बीच नहीं रहे. फिल्म ‘केजीएफ’ फेम एक्टर ने 70 साल की उम्र में आखिरी सांस ली. उन्होंने फिल्म में एक अहम किरदार निभाया था.

विज्ञापन

Krishna G Rao Passes Away: यश स्टारर फिल्म ‘केजीएफ’ ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था. फिल्म का हर किरदार दर्शकों के दिल में बैठ गया. अब फैंस के लिए बुरी खबर है. 70 साल के कृष्णा जी राव (Krishna G Rao) का निधन हो गया. वो बीमार थे और उनके परिवार वालों ने उन्हें बैंगलोर के एक अस्पताल में एडमिट कराया था. उनके निधन से फैंस काफी दुखी है.

कृष्णा जी राव का निधन

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कृष्णा जी राव के फेफड़ों में संक्रमण के कारण अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया. हालांकि वो ठीक नहीं हो पाए और उनका निधन हो गया. कृष्णा जी राव कई सालों से साउथ इंडस्ट्री में सक्रिय थे और उन्होंने 30 से अधिक फिल्मों में काम किया था.

जानें कौन सा रोल कृष्णा जी राव ने निभाया था

कृष्णा जी राव ने केजीएफ में एक अंधे व्यक्ति की भूमिका निभाई थी. उन्होंने ही रॉकी के अन्दर की इंसानियत जगाई थी, जिसके बाद कहानी पूरी तरह से बदल गई थी. उनका डायलॉग काफी लोकप्रिय हुआ था. कृष्णा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें फिल्म में ये रोल कैसे मिला था. उन्होंने कहा था कि मेकर्स द्वारा उन्हें कॉल किया गया था उन्हें ऑडिशन के लिए बुलाया गया था. जिसके बाद उन्होंने ऑडिशन में कमाल कर दिया था और अपनी एक्टिंग से सबको इम्प्रेस कर दिया था. जिसके बाद उन्हें ऑफर मिल गया था.

Also Read: 80 साल की हुई सलमान खान की मां सलमा, अर्पिता ने ऐसे लुटाया अपनी मां पर प्यार तो हेलन ने किया डांस, PICS

प्रशांत नील द्वारा अभिनीत, केजीएफ: अध्याय 2 कन्नड़ ब्लॉकबस्टर केजीएफ: अध्याय 1 का रिमेक है. यश की मुख्य भूमिका वाली फिल्म, रॉकी (यश) नामक एक दलित व्यक्ति का अनुसरण करती है, जो बाद में एक खतरनाक गैंगस्टर बन जाता है, जो सोने के खनन को नियंत्रित करता है. इस सीक्वल में संजय दत्त, रवीना टंडन, श्रीनिधि शेट्टी, प्रकाश राज, मालविका अविनाश, जॉन कोकेन और सरन भी हैं.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola