यूपी के कौशांबी में तांत्रिक के दरवाजे पर महिला ने जहर खाकर दी जान, मां के बाद बेटी से गलत करने का आरोप

Published by : Radheshyam Kushwaha Updated At : 03 Jul 2023 4:17 PM

विज्ञापन

यूपी के कौशांबी में एक महिला ने तांत्रिक के दरवाजे पर जहर खाकर जान दे दी है. तांत्रिक ने झाड़ फूंक से बीमारी ठीक करने का दावा कर महिला के साथ कई बार अवैध संबंध बनाया था. इसके बाद तांत्रिक ने महिला की बेटी को बहला फुसलाकर भगा ले गया.

विज्ञापन

लखनऊ. यूपी के कौशांबी से हैरान करने वाली खबर आ रही है. जहां पर एक महिला ने तांत्रिक के दरवाजे पर जहर खाकर जान दे दी. आरोप है कि तांत्रिक ने झाड़ फूंक से बीमारी ठीक करने का दावा कर महिला के साथ कई बार अवैध संबंध बनाया था. इसके बाद तांत्रिक की बुरी नजर महिला की बेटी पर पड़ गई. तांत्रिक ने महिला की बेटी को बहला फुसलाकर भगा ले गया. बेटी को ले जाने के बाद बंधक बनाकर उसके साथ गलत काम किया. महिला ने आरोपी तांत्रिक के खिलाफ पिपरी थाने में तहरीर दी. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी.

महिला के बाद उसकी बेटी पर डाला बुरी नजर

महिला ने पीछले चार दिनों से आरोपी के घर डेरा जमा कर बैठी थीं. आज तांत्रिक के परिजनों ने महिला को भगाने लगे. किसी तरह मोबाइल पर तांत्रिक से महिला की बात हुई. महिला ने बेटी को रिहा करने की बात कही. आरोपी से हुए विवाद के बाद महिला ने जहर खाकर जान दे दी. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है.

महिला को समय पर नहीं मिला न्याय

जानकारी के अनुसार प्रयागराज के एक गांव निवासी एक महिला की पति की तबियत खराब चल रही थी. काफी इलाज के बाद भी बीमारी ठीक नहीं हुई. तबीयत में सुधार नहीं होने पर किसी के माध्यम से पता चला कि पिपरी थाना क्षेत्र के निजामपुर पुरैनी गांव के राजू पासी झाड़-फूंक से बीमारी ठीक करता है. इसके बाद महिला ने पति को लेकर उसके पास पहुंची. राजू ने झाड़-फूंक से बीमारी ठीक करने का दावा किया. इस दौरान तांत्रिक ने महिला से अवैध संबंध की फरमाइश की. महिला ने इसे ठुकरा दिया. इसके बाद तांत्रिक ने बीमार पति को ठीक नहीं करने की बात कही. मजबूरी में महिला को तांत्रिक के साथ अवैध संबंध बनाना पड़ा.

Also Read: UP Weather Live: यूपी के कई जनपदों में बादलों ने डाला डेरा, IMD ने भारी बारिश को लेकर जारी किया अलर्ट
महिला के बाद उसकी बेटी के साथ भी किया गलत

इसके बाद तांत्रिक ने महिला के साथ कई दिनों तक लगातार संबंध बनाता रहा. इस दौरान तांत्रिक की बुरी नियत महिला की नाबालिग बेटी पर भी पड़ गई. इसके बाद 17 जून को 15 वर्षीय नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया. इसके बाद महिला की बेटी को बंधक बनाकर गलत काम करता रहा. महिला का तांत्रिक से संपर्क नहीं हो पा रहा था. महिला ने इंसाफ के लिए पुलिस से गुहार लगाई. महिला ने पीछले चार दिनों से तांत्रिक के घर पर डेरा डालकर बैठी थीं. लेकिन जब महिला को न्याय नहीं मिल पाया तो आज जहर खाकर उसने जान दे दी.

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola