Karwa Chauth Vrat 2023 Live: आज इस शुभ मुहूर्त में करें करवा माता की पूजा, जानें आपके शहर में कब दिखेंगे चांद
Karwa Chauth Vrat 2023 Live: आज कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है. आज करवा चौथ का व्रत रखा जाता है. इस साल करवा चौथ का व्रत आज 1 नंवबर 2023 दिन बुधवार को है. इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत करती हैं. करवा चौथ का व्रत पूरे दिन निर्जला रखा जाता है और रात में चांद का दर्शन करने के बाद व्रत का पारण किया जाता है. करवा चौथ के दिन महिलाएं 16 श्रृंगार कर सजती संवरती हैं. आइए जानते है करवा चौथ व्रत से जुड़ी पूरी जानकारी…
Karwa Chauth Vrat 2023: करवा चौथ के दिन चंद्रोदय का समय
सुहागिन महिलाएं आज करवा चौथ का व्रत रखी हुई है. आज चांद निकलने का समय रात 08 बजकर 15 मिनट है. अलग-अलग शहरों में चंद्रदर्शन का समय अलग हो सकता है. लखनऊ में चंद्रोदय रात 08 बजकर 05 मिनट पर होगा. वहीं पटना में चंद्रोदय रात 07 बजकर 51 मिनट पर होगा.
Karwa Chauth Vrat 2023: करवा चौथ व्रत पूजा मुहूर्त
आज करवा चौथ पूजन के लिए शुभ मुहूर्त शाम 05 बजकर 36 मिनट से शाम 06 बजकर 54 मिनट तक रहेगा. पूजन की कुल अवधि 01 घंटा 18 मिनट है.
Karwa Chauth Vrat 2023: यहां जानें आपके शहर में कब हागा चंद्रोदय
दिल्ली : चंद्रोदय रात 08 बजकर 15 मिनट पर होगा.
मुंबई : चंद्रोदय रात 08 बजकर 59 मिनट पर होगा.
पुणे : चंद्रोदय रात 08 बजकर 56 मिनट पर होगा.
कोलकाता : चंद्रोदय रात 07 बजकर 46 मिनट पर होगा.
पटना : चंद्रोदय रात 07 बजकर 51 मिनट पर होगा.
लखनऊ : चंद्रोदय रात 08 बजकर 05 मिनट पर होगा.
वडोदरा : चंद्रोदय रात 08 बजकर 49 मिनट पर होगा.
कानपुर : चंद्रोदय रात 08 बजकर 08 मिनट पर होगा.
प्रयागराज : चंद्रोदय रात 08 बजकर 05 मिनट पर होगा.
बनारस : चंद्रोदय रात 08 बजकर 00 मिनट पर होगा.
जयपुर : चंद्रोदय रात 08 बजकर 19 मिनट पर होगा.
जोधपुर : चंद्रोदय रात 08 बजकर 26 मिनट पर होगा.
उदयपुर : चंद्रोदय रात 08 बजकर 41 मिनट पर होगा.
भोपाल : चंद्रोदय रात 08 बजकर 29 मिनट पर होगा.
जबलपुर : चंद्रोदय रात 08 बजकर 19 मिनट पर होगा.
अहमदाबाद : चंद्रोदय रात 08 बजकर 50 मिनट पर होगा.
देहरादून : चंद्रोदय रात 08 बजकर 06 मिनट पर होगा.
शिमला : चंद्रोदय रात 08 बजकर 07 मिनट पर होगा.
चेन्नई : चंद्रोदय रात 08 बजकर 43 मिनट पर होगा.
बेंगलुरु : चंद्रोदय रात 08 बजकर 54 मिनट पर होगा.
रांची : रात 07 बजकर 56 मिनट पर होगा.
रायपुर : चंद्रोदय रात 08 बजकर 17 मिनट पर होगा.
Karwa Chauth Vrat 2023: करवा चौथ पर बन रहे शुभ योग
आज सुहागिन महिलाएं करवा चौथ का व्रत रखी हुई है. इस साल करवा चौथ पर काफी शुभ योग बन रहे हैं. शिव योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और परिघ योग का निर्माण हो रहा है. सुबह 6 बजकर 32 मिनट से सर्वार्थ सिद्धि योग आरंभ हो रहा है, जो 2 नवंबर को सुबह 4 बजकर 34 मिनट तक रहेगा, इसके साथ ही दोपहर 2 बजकर 05 मिनट तक परिघ योग रहेगा, इसके बाद से शिव योग आरंभ हो जाएगा. इसके साथ चंद्रमा आज शाम 4 बजकर 12 मिनट तक वृषभ राशि में रहेंगे. इसके बाद मिथुन राशि में संचार करेंगे.
करवा चौथ व्रत पूजन के लिए इन सामग्रियों का है विशेष महत्व
करवा: मिट्टी के करवे में पंचतत्व में विशेष तौर पर वायु और जल सम्मिश्रण रहता है. यह मन को नियंत्रित करने का भौतिक अनुक्रम बनाता है.
दीपक: जिस प्रकार दीपक की ज्योति वातावरण को आलोकित करती है, उसी प्रकार से हमारे जीवन में भी प्रेम स्नेह और सामंजस्य का प्रकाश विद्यमान रहे.
छलनी: चंद्रमा को अर्घ्यदेने के बाद छलनी या छिद्र पात्र का उपयोग किया जाता है. ऐसी मान्यता है कि चंद्रमा की सीधी रोशनी या सीधी किरणें सौभाग्यवती स्त्री पर न पड़ें.
Karwa Chauth Vrat 2023: गुलाल-अबीर
गुलाल: निरंतर मंगलकामनाओं के साथ मांगलिक कार्य परिवार में होता रहे, उस भावना की दृष्टि से गुलाल अर्पित किया जाता है.
अबीर: पुष्पा के चूर्ण से निर्मित श्वेत रंग का यह परिवार में प्रसन्नता को व्याप्त करने की दृष्टि से अर्पित किया जाता है.
लेखक के बारे में
By राधेश्याम कुशवाहा
राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए