Karwa Chauth Puja Vidhi, Muhurat, Moon Timing : दिखा करवा चौथ का चांद, व्रतियां ने खोला व्रत

Updated:
विज्ञापन

Karwa Chauth 2020 Date, Time, Vrat Vidhi, Puja Vidhi, Vrat Samagri, Katha: करवा चौथ 2020 का व्रत आज है. यह व्रत कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को रखा जाता है. करवा चौथ के व्रत का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है. सुहागिन महिलाओं के लिए यह व्रत सभी व्रतों में सबसे खास है. इस दिन महिलाएं दिन भर भूखी-प्‍यासी रहकर अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं. इस दिन मूलतः भगवान गणेश, गौरी तथा चंद्रमा की पूजा की जाती है. चंद्रमा को सामन्यतः आयु, सुख और शांति का कारक माना जाता है. इसलिए चंद्रमा की पूजा करके महिलाएं वैवाहिक जीवन मैं सुख शांति तथा पति की लंबी आयु की कामना करती हैं.

विज्ञापन

करवा चौथ व्रत का समय

करवा चौथ व्रत का समय: 4 नवंबर 2020 को सुबह 06 बजकर 35 मिनट से रात 08 बजकर 12 मिनट तक.

कुल अवधि: 13 घंटे 37 मिनट

पूजा का शुभ मुहूर्त: 4 नवंबर 2020 की शाम 05 बजकर 34 मिनट से शाम 06 बजकर 52 मिनट तक.

कुल अवधि: 1 घंटे 16 मिनट.

करवा चौथ पूजा मुहूर्त

करवा चौथ, 4 नवंबर 2020

करवा चौथ पूजा मुहूर्त- शाम 5 बजकर 30 मिनट से लेकर 6 बजकर 48 मिनट तक

करवा चौथ पर चंद्रोदय का समय- रात 8 बजकर 15 मिनट पर

चतुर्थी तिथि का आरंभ, 04 नवंबर – 03:24

चतुर्थी तिथि समाप्त, 05 नवंबर- 05:14

EPFO latest news : आपके खाते में जल्द ही पैसा डालने जा रही है मोदी सरकार, अपना बैंक अकाउंट रखिए अपडेट

सर्वार्थ सिद्धि योग में करें करवा चौथ पूजा (Karwa Chauth Puja)-

ज्योतिषाचार्य ब्रह्मदेव शुक्ला के मुताबिक, इस साल चतुर्थी बुधवार को पड़ने से भगवान गणेश की पूजा करना फलदायी होगा. महिलाएं इस दिन अखंड सौभाग्य की कामना कर व्रत रखती हैं. मृगशिरा नक्षत्र के स्वामी चन्द्रमा हैं. राशि के स्वामी शुक्र और बुध हैं. इसलिये बुधवार को दिनभर सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा.

उत्तर भारत में ज्याद लोकप्रिय है करवा चौथ

दक्षिण भारतीय राज्यों की तुलना में, करवा चौथ उत्तर भारतीय राज्यों में अधिक लोकप्रिय है. करवा चौथ के चार दिनों के बाद, अहोई अष्टमी व्रत पुत्रों के कल्याण के लिए मनाया जाता है.

पूजा की थाली में होती है ये सामग्री

पूजा की थाली में फल, फूल, सुहाग का सामान, जल, दीपक और मिठाई होनी चाहिए. इन चीजों से करवा माता की पूजा की जाती है और उनका आशीर्वाद लेकर अपने परिवार के मंगलकामना की प्रार्थना कर पूजा संपन्न की जाती है.

पंजाब में विशेष रूप में मनाया जाता है करवा चौथ

करवा चौथ का व्रत विशेष रूप से पंजाब में मनाया जाता है. व्रत से पहले सरगी खाया जाता है. सरगी विवाहित महिलाएं जो करवा चौथ का व्रत करती है उनकी सास के द्वारा तैयार की जाती है. जिसे वह करवा चौथ वाले दिन सूर्योदय से पहले खाती हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola