VIDEO: कबीर सिंह स्टाइल में Kartik Aaryan ने बजाया गिटार, फैंस बोले- और कौन से टैलेंट छिपा कर रखा

Author : Divya Keshri Published by : Prabhat Khabar Updated At : 11 May 2020 7:31 AM

विज्ञापन

Kartik Aaryan कोरोना वायरस को लेकर लोगों को लगातार अवेयर कर रहे हैं. एक तरफ जहां कार्तिक फैंस को घरों में रहने के लिए सलाह दे रहे है तो दूसरी तरफ वो अपनी फनी वीडीयोज से उनको मनोरंजन भी कर रहे है. अब उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वो रॉकस्टार की तरह गिटार बजाते नजर आ रहे हैं. उनके इस वीडियो पर सभी तारीफ कर रहे थे, लेकिन तभी उनके फोन की घंटी बज गई और उनकी चोरी पकड़ी गई.

विज्ञापन

कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) कोरोना वायरस को लेकर लोगों को लगातार अवेयर कर रहे हैं. एक तरफ जहां कार्तिक फैंस को घरों में रहने के लिए सलाह दे रहे है तो दूसरी तरफ वो अपनी फनी वीडीयोज से उनका मनोरंजन भी कर रहे है. अब सोशल मीडिया पर उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वो रॉकस्टार की तरह गिटार बजाते नजर आ रहे हैं. उनके इस वीडियो पर सभी तारीफ कर रहे थे, लेकिन तभी उनके फोन की घंटी बज गई और उनकी चोरी पकड़ी गई. फैन्स इस वीडियो को खूब पसन्द कर रहे है.

Also Read: Kartik Aaryan को पसंद नहीं आया खाना, तो बहन को फेंका बालकनी से बाहर, देखें VIDEO

कार्तिक की पोल उस वक्त खुल जाती है, जब गिटार की धुन बजना अचानक बंद हो जाती है और मोबाइल की रिंग सुनाई देने लगती है. दरअसल कार्तिक तो सिर्फ उंगलियां हिला रहे थे और गिटार की आवाज तो कार्तिक के मोबाइल से आ रही थी. इसी बीच फोन आ जाने की वजह उनकी बीच में ही पोल खुल जाती है और लोगों को पता चल जाता है कि वह मस्ती कर रहे हैं.

https://www.instagram.com/p/B_-EcWLp6l2/

कार्तिक आर्यन का ये वीडियो आम यूजर्स के साथ शिल्पा शेट्टी, अपारशक्ति खुराना और सन्नी सिंह जैसे कई सेलेब्स को भी पसंद आया और उन्होंने कमेंट करते हुए इसकी तारीफ भी की. शिल्पा ने लिखा, ‘हाहाहाहा कार्तिक मुझे तो ये बहुत वास्तविक लगा. अपारशक्ति ने लिखा, ‘सबकी बजा डालूंगा… गिटार कार्तिक.’ सन्नी सिंह ने लिखा, ‘वाह-वाह टुंग-टुंग बाजे.’ वहीं, फैंस कमेंट कर पूछ रहे कि और अब कौन सा टैलेंट छिपा कर रखा है आपने. एक अन्य फैन ने लिखा, आप एकदम कबीर सिंह लग रहे. जबकि एक फैन ने लिखा, क्यूट वीडियो.

Also Read: Kartik Aaryan ने फराह खान से मांगी सलाह, पूछा- दाढ़ी काट दूं क्या?… VIDEO

बता दें कि इस वैश्विक महामारी के प्रति कार्तिक लगातार लोगों में जागरूकता फ़ैलाने का काम कर रहे हैं. कार्तिक की नई हिट यूट्यूब सीरीज ‘कोकी पूछेगा’ सीरीज के तहत वे कोरोना सर्वाइवर्स के साथ साथ कोरोना फाइटर्स के इंटरव्यू भी कर रहे है. बीते दिनों उन्‍होंने गुजरात के अहमदाबाद की डॉक्टर मीमांसा बुच से बात की थी. कार्तिक ने अपने शो के पहले ही एपिसोड में गुजरात से कोरोना सर्वाइवर सुमिति सिंह का इंटरव्यू किया था और उनसे कोरोना पर अहम बातचीत की थी. सुमिति भारत में पूरी तरह स्वस्थ होने वाले शुरूआती कोरोना मरीजों में से एक हैं.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola