Kartik Aaryan ने फराह खान से मांगी सलाह, पूछा- दाढ़ी काट दूं क्या?... VIDEO
Author : Divya Keshri Published by : Prabhat Khabar Updated At : 29 Apr 2020 2:34 PM
Kartik Aaryan लगातार लोगों को कोरोना वायरस को लेकर अवेयर कर रहे हैं. इन दिनों कार्तिक अपने चैट शो 'कोकी पूछेगा' से खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं.
बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) लगातार लोगों को कोरोना वायरस को लेकर अवेयर कर रहे हैं. इन दिनों कार्तिक अपने चैट शो ‘कोकी पूछेगा’ से खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं. इसमें एक्टर कोरोना को मात देकर लौटे लोगों और कोरोना वॉरियर्स के साथ बातचीत करते हैं. हाल ही में उन्होंने एक वीडियो बॉलीवुड कोरियोग्राफर और फिल्म निर्माता फराह खान के साथ शेयर किया है, जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं.
Also Read: जबर भरोटा गाने पर Sapna Choudhary कर रही थी डांस, तभी दर्शकों ने कर डाली पैसों की बारिश, VIDEOइस वीडियो को कार्तिक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है, उन्होंने कैप्शन लिखा है, बस इज्जत ही कमाई है भाई ने. हमारे स्वास्थ्य विशेषज्ञ द्वारा बहुत जानकारी. ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में फराह खान कार्तिक को कह रही हैं, ‘क्यों फोन किया मुझे परेशान करने के लिए.’ इस पर कार्तिक फराह से सलाह मांगते हुए कहते हैं कि मेरी दाढ़ी काटू या नहीं, बहुत जरूरी सवाल है. इस पर फराह कहती हैं, ‘थोड़ी तो काट दे यार, थोड़ा किसी का विग बन जाएगा. किसी टकले का भला हो जाएगा.’
इससे बाद कार्तिक ने बातों-बातों में पूछ डाला कि आपने कहा था न कि कोई भी वीडियो न बनाए, कोई भी वर्कआउट ने करें तो मैंने सोचा ‘कोकी पूछेगा’ में हेल्थ एक्सपर्ट से पूछ लें. मुस्कुराते हुए इसका जवाब में फराह ने कहा कि ये बक्वास करने के लिए तूने मुझे फोन किया है, क्यों किया है. बॉय बॉय टाटा.
Also Read: हॉट Urvashi Rautela ने गेंदा फूल गाने पर किया जबरदस्त रैंप वॉक, देखें VIDEOइस वैश्विक महामारी के प्रति कार्तिक लगातार लोगों में जागरूकता फ़ैलाने का काम कर रहे हैं. कार्तिक की नई हिट यूट्यूब सीरीज़ ‘कोकी पूछेगा’ सीरीज के तहत वे कोरोना सर्वाइवर्स के साथ साथ कोरोना फाइटर्स के इंटरव्यू भी कर रहे है. बीते दिनों उन्होंने गुजरात के अहमदाबाद की डॉक्टर मीमांसा बुच से बात की थी. कार्तिक ने अपने शो के पहले ही एपिसोड में गुजरात से कोरोना सर्वाइवर सुमिति सिंह का इंटरव्यू किया था और उनसे कोरोना पर अहम बातचीत की थी. सुमिति भारत में पूरी तरह स्वस्थ होने वाले शुरूआती कोरोना मरीजों में से एक हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










