जबर भरोटा गाने पर Sapna Choudhary कर रही थी डांस, तभी दर्शकों ने कर डाली पैसों की बारिश, VIDEO

Author : Divya Keshri Published by : Prabhat Khabar Updated At : 29 Apr 2020 10:26 AM

विज्ञापन

Sapna Choudhary लोगों के बीच काफी फेमस हैं. सपना के चाहने वालों की लिस्ट लंबी हैं. उनका स्टेज परफॉरमेंस देखने के लिए हजीरों की भीड़ जमा होती हैं.

विज्ञापन

Sapna Choudhary viral dance video: हरियाणा की देसी क्वीन और अपने ठुमकों से स्टेज हिला देने वाली सपना चौधरी (Sapna Choudhary) लोगों के बीच काफी फेमस हैं. सपना के चाहने वालों की लिस्ट लंबी हैं. उनका स्टेज परफॉरमेंस देखने के लिए हजीरों की भीड़ जमा होती हैं. इस लॉकडाउन में सोशल मीडिया पर उनका एक पुराना डांस वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में सपना ‘जबर भरोटा’ पर शानदार डांस करते हुए दिख रही है.

Also Read: लॉकडाउन में लोगों को भाया Balam Alto गाना, ‘काला डोरा’ से Sapna Choudhary फैंस के उड़ा रही होश, आप भी देखें

सपना चौधरी का ये डांस वीडियो यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है. सपना ने इसमें नीले और गोल्डन कलर का पटिलाया सूट पहना है जिसमें वह बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं. वीडियो में सपना हरियाणवीं गाने ‘जबर भरोटा’ गाने पर अपनी कमर लचका रही हैं. इस वीडियो की खास बात ये है कि सपना के डांस में लोग इतने दीवाने हो गए कि स्टेज पर नोटों की बारिश शुरू कर दी.

जबर भरोटा गाने को देव कुमार देवा और शीनम कैथोलिक ने गाया है. म्यूजिक एचएसबी रोहतक का दिया हुआ है और गीत मोनू सुरेठिया ने लिखा हैं. इन गाने के निर्देशक भी देव कुमार देवा ही है. सपना चौधरी के इस डांस वीडियो पर 9 करोड़ व्यूज के साथ 80 हजार लाइक्स भी आ चुके हैं.

Also Read: Lockdown के बीच Sapna Choudhary का नया गाना रिलीज, देखें ‘गजबन छोरी’ का धमाकेदार VIDEO

सपना चौधरी ने अपने दम पर हरियाणवी डांसर से बिग बॉस सेलेब्रिटी और फिर बॉलीवुड एक्ट्रेस तक का सफर तय किया है. उनके डांस शोज इतने हिट होते हैं कि बॉलीवुड एक्टर्स भी उनके आगे फीके नजर आते हैं. वहीं, टीवी रियेलिटी शो बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद सपना अपने मेकओवर को लेकर भी खूब चर्चा में रही थीं. अक्‍सर सलवार-कमीज में नजर आनेवाली सपना चौधरी अब वेस्‍टर्न लुक में नजर आती हैं. वे अक्‍सर फोटोशूट करवाती रहती है जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola