I For India: ऋतिक, करीना और कैटरीना का डिजिटल कंसर्ट आज, यहां जानें सारी डीटेल्स

Author : Divya Keshri Published by : Prabhat Khabar Updated At : 03 May 2020 7:09 PM

विज्ञापन

Corona के इस जंग में मदद करने के लिए फिल्म जगत दुनिया भर के 85 कलाकारों के साथ मिलकर प्रस्तुतियां और संदेश देंगे. इस कॉन्सर्ट के जरिये आने वाला पूरा पैसा 'गिव इंडिया' द्वारा प्रबंधन किए जाने वाले कोविड रिस्पॉन्स फंड को जाएगा.

विज्ञापन

I For India concert today: कोविड-19 से लड़ाई के खिलाफ जारी जंग में योगदान देने के लिए बॉलीवुड लाइव कॉन्सर्ट करने जा रही है. इस कॉन्सर्ट का नाम ‘आई फॉर इंडिया’ (I for India) रखा गया है और इसका उद्देश्य फंड इकट्ठा करना है. ये कॉन्सर्ट आज यानी 3 मई की शाम 7.30 बजे फेसबुक पर लाइव (Facebook Live) होगा.

Also Read: कोरोना वारियर्स को देश के 100 दिग्गज गायकों ने 14 भाषाओं में गाया गीत किया समर्पित

कोरोना के इस जंग में मदद करने के लिए फिल्म जगत दुनिया भर के 85 कलाकारों के साथ मिलकर प्रस्तुतियां और संदेश देंगे. इस कॉन्सर्ट के जरिये आने वाला पूरा पैसा ‘गिव इंडिया’ द्वारा प्रबंधन किए जाने वाले कोविड रिस्पॉन्स फंड को जाएगा. इसके जरिए राहत कार्यो को मदद पहुंचेगी. चार घंटे तक चलने वाला यह कॉन्सर्ट पूरी दुनिया में फेसबुक पर लाइव देखा जा सकता है. यह कॉन्सर्ट 3 मई 2020 को शाम को 7:30 बजे प्रसारित होगा. वीडियो देखने के दौरान चंदा जमा करने का बॉक्स भी नजर आएगा जिससे लोग आसानी से दान कर सकते हैं.

इन सितारों में आमिर खान, शाहरुख खान, अभिषेक बच्चन, प्रियंका चोपड़ा, ऋतिक रोशन, करीना कपूर खान, विद्या बालन, शबाना आजमी, ऐश्वर्या राय बच्चन, आलिया भट्ट, अर्जुन कपूर, सैफ अली खान, रानी मुखर्जी, माधुरी दीक्षित, अक्षय कुमार, दिलजीत दोसांझ, दलकेर सलमान, कैटरीना कैफ, विक्की कौशल, अनुष्का शर्मा, आयुष्मान खुराना, टाइगर श्रॉफ और सोफी टर्नर शामिल हैं.

Also Read: पॉप सिंगर Madonna के कोरोना टेस्ट में ऐसा क्या निकला कि वो अब कार से लॉन्ग ड्राइव पे निकलेंगी

संगीत बिरादरी से एआर रहमान, ब्रायन एडम्स, मिंडी केलिंग, गुलजार, जावेद अख्तर, जे सीन, उस्ताद अमजद अली खान, जोनस भाई, अमान अली, अयान अली, शंकर एहसान लॉय, सोनू निगम, अनुष्का शंकर, अरिजित सिंह, बादशाह, रेखा भारद्वाज और अन्य लोग मौजूद रहेंगे. फरहान अख्तर, फराह खान, करण जौहर, किरण राव, जोया अख्तर और खेल के क्षेत्र से रोहित शर्मा, सानिया मिर्जा तथा विराट कोहली भी इस कार्यक्रम का हिस्सा होंगे.

इस बारे में करण जौहर ने इंस्टाग्राम पर इस कॉन्सर्ट के बारे में आधिकारिक घोषणा की थी. उन्होंने लिखा था, ‘दो हफ्ते पहले हमने देश के सबसे बड़े कॉन्सर्ट पर काम करना शुरू किया था. हम इसके जरिए उन लोगों को एंटरटेन करना चाहते हैं, जो लॉकडाउन के चलते घरों में हैं. इसके जरिए हम उन लोगों को शुक्रिया करेंगे जो इस वक्त बाहर कोरोना से पहले मोर्चे पर लड़ाई लड़ रहे हैं और हम लोग अपने घरों से काम कर रहे हैं. इसके जरिए हम उन लोगों के लिए फंड भी जुटाएंगे, जिनके पास इस संकट के समय में रोजगार नहीं है. करण ने ये घोषणा कि फंड को मदद करने के लिए गिव इंडिया फाउंडेशन को दिया जाएगा’.

करण जौहर ने आगे लिखा, ‘इस कॉन्सर्ट के होने से ठीक पहले ही हमारे दो महान कलाकार इरफान खान और ऋषि कपूर को हमने खो दिया है. हमें ये अहसास हुआ कि जीवन क्षणभंगुर है. हमें अपनी भूमिका निभानी चाहिए और शो को चालू रखो.’

https://www.instagram.com/p/B_pOJ-IJs8w/?utm_source=ig_embed

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola