Kaho Naa Pyaar Hai: अमीषा पटेल से पहले इस एक्ट्रेस को ऑफर हुई थी फिल्म, किया रिजेक्ट, आज भी नहीं है पछतावा

Updated:
विज्ञापन
Kaho Naa Pyaar Hai: अमीषा पटेल से पहले इस एक्ट्रेस को ऑफर हुई थी फिल्म, किया रिजेक्ट, आज भी नहीं है पछतावा

कहो ना प्यार है फिल्म तो लगभग सभी ने देखी होगी. फिल्म में ऋतिक रोशन और अमीषा पटेल की जोड़ी सभी ने पसंद की थी. हालांकि क्या आपको पता है कि ये फिल्म पहले करीना कपूर खान को ऑफर हुई थी. उन्होंने रिजेक्ट कर दिया.

विज्ञापन

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं. उन्होंने अभिषेक बच्चन के साथ ‘रिफ्यूजी’ से बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की थी. जिसके बाद एक्ट्रेस ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. जब वी मेट से लेकर कभी खुशी कभी गम तक उनके कैरेक्टर्स को आज भी फैंस फॉलो करते हैं. हालांकि बहुत कम ही लोग जानते होंगे कि वह ‘कहो ना प्यार है’ में ऋतिक रोशन के साथ काम करने वाली थीं. हालांकि किसी वजह से बात नहीं बनी.

करीना कपूर को ऑफर हुआ था ‘कहो ना प्यार है’

फिल्मफेयर के साथ एक थ्रोबैक इंटरव्यू में, करीना ने कहा कि अगर उन्होंने प्रोजेक्ट नहीं छोड़ा होता तो वह निश्चित रूप से एक स्टार बन जातीं, लेकिन वह इसके बजाय एक ‘अभिनेत्री’ के रूप में जानी जाना चाहती थीं. उन्होंने कहा, ‘यह फिल्म ऋतिक के लिए बनाई गई थी. उनके पिता ने उनके हर फ्रेम और क्लोज-अप पर पांच घंटे खर्च किए, जबकि अमीषा पर पांच सेकंड भी खर्च नहीं किए गए. फिल्म में कुछ ऐसे हिस्से हैं, जहां उनके चेहरे पर पिंपल्स और अंडर आई बैग्स हैं. अगर मैं फिल्म में होती तो निश्चित रूप से मुझे एक बेहतर डील मिल जाती, लेकिन मुझे अब भी लगता है कि अटेंशन हम दोनों के बीच बंट जाती. इसलिए, मुझे खुशी है कि मैंने यह फिल्म नहीं की. मुझे खुशी है कि मेरे फिल्म छोड़ने के बाद भी ऋतिक और मेरे बीच कोई समस्या नहीं थी. वह अभी भी एक अच्छे दोस्त हैं, मैं उनकी सफलता से बहुत खुश हूं और हम दो फिल्मों पर एक साथ काम कर रहे हैं.

इन फिल्मों में दिखेंगी करीना कपूर खान

उसी इंटरव्यू में, करीना ने कहा कि भले ही उनकी बहन करिश्मा कपूर ने डेविड धवन जैसे फिल्म निर्माताओं के साथ अपना करियर बनाया, लेकिन वह उनके साथ काम नहीं करना चाहतीं थी. उनके मुताबिक, वह अपनी बहन की तरह नहीं हैं और कुछ अलग करना चाहती हैं. अभिनेत्री ने यह भी कहा कि वह कम काम करेंगी, लेकिन वह केवल अच्छे फिल्म निर्माताओं के साथ काम करेंगी. करीना अगली बार तब्बू और कृति सेनन की सह-अभिनीत ‘द क्रू’ में दिखाई देंगी. अभिनेत्री ‘द डिवोशन ऑफ सस्पेक्ट एक्स’ के साथ अपना डिजिटल डेब्यू भी करेंगी.

Also Read: सुनील ग्रोवर की कपिल शर्मा शो में वापसी को लेकर कृष्णा अभिषेक ने तोड़ी चुप्पी, कहा- हम सब एक साथ स्टेज पर…

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola