ePaper

दुग्ध व्यवसाय से गुमला की ज्योति देवी ने बदली तकदीर, सालाना 10 लाख की कर रही आमदनी, जानें कैसे

Updated at : 24 Jun 2022 6:36 AM (IST)
विज्ञापन
दुग्ध व्यवसाय से गुमला की ज्योति देवी ने बदली तकदीर, सालाना 10 लाख की कर रही आमदनी, जानें कैसे

गुमला की ज्योति देवी दुग्ध व्यवसाय से जुड़कर अपनी जिंदगी बदली है. कभी आर्थिक संकट झेलने वाली ज्योति आज हर साल दूध बेचकर 10 लाख रुपये की आमदनी कर रही है. इस बदलाव में उसे नौ साल लगी. गुमला डीसी सुशांत गौरव ने भी ज्योति के इस कार्य से काफी प्रभावित होकर उनसे मिलने पहुंचे.

विज्ञापन

Jharkhand News: गुमला शहर से सटे पुग्गू गांव की ज्योति देवी की गाय पालन और गाय का दूध बेचकर नौ साल में तकदीर बदल गयी. वर्ष 2013 में ज्योति ने दो गाय से दुग्ध व्यवसाय की शुरुआत की. आज उसके पास 25 दुधारू गाय है. कभी आर्थिक संकट से जूझने वाली ज्योति अब दूध बेचकर आर्थिक रूप से मजबूत हो गयी है.

हर साल 10 लाख की हो रही आमदनी

बता दें कि ज्योति देवी एक ऐसी महिला है जिन्होंने 2013 में सरकारी अनुदान की सहायता एवं सरकार द्वारा दिये जाने वाले गौपालन संबंधित ट्रेनिंग प्राप्त की. दो गाय के पालन से अपनी जीवन की शुरुआत की. आज ज्योति देवी 25 गव्य पालन कर हर साल 10 लाख रुपये की आमदनी कर रही है.

कृत्रिम गर्भाधान योजना का मिला लाभ

ज्योति देवी ने कहा कि उनके अच्छे गौ पालन करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा पूर्व में सम्मानित भी किया गया था. उन्हें सरकार के कृत्रिम गर्भाधान योजना से भी काफी लाभ प्राप्त हुआ. इसकी सहायता लेते हुए सभी गायों के नस्ल में सुधार हुई. जिसके परिणामस्वरूप उनकी सभी गाय 20 से 30 लीटर की औसतन दूध देती है. इस दूध को वे 50 रुपये प्रति लीटर के दाम पर लोगों को बेचती है. साथ ही गोबर की बिक्री कर भी ज्योति देवी सालाना 50 से 60 हजार रुपये कमाती है.

Also Read: गुमला में नदियों का हुआ अतिक्रमण, जो कभी नदी थी, अब बन गया नाला, देखें Pics

दूसरी महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनी ज्योति

गुमला के उपायुक्त सुशांत गौरव ने पुग्गू पंचायत स्थित ज्योति देवी के गव्य फार्म हाउस का जायजा लिया. डीसी श्री गौरव ने खुशी जाहिर करते हुए ज्योति देवी को बधाई दी. साथ ही उन्होंने कहा कि ज्योति देवी जैसी महिलाएं जिले में प्रेरणादायक कार्य कर रही है. उनसे प्रेरणा लेकर सभी को अपने जीवन में बदलाव लाने का प्रयास करना चाहिए. जिला प्रशासन द्वारा सभी इच्छित कार्य करने वालो को हर संभव सहायता भी प्रदान की जायेगी. जिले के लोगों के विकास से ही जिला का भी विकास है. जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ मोहम्मद कलाम ने भी ज्योति के कार्यो की प्रशंसा किये.

Prabhat Khabar App: देश-दुनिया, बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस अपडेट, क्रिकेट की ताजा खबरें पढे़ं यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए प्रभात खबर ऐप.

FOLLOW US ON SOCIAL MEDIA
Facebook
Twitter
Instagram
YOUTUBE

रिपोर्ट : जगरनाथ पासवान, गुमला.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola