ePaper
Live Updates

JP Nadda Bardhaman Visit : ममता पर बरसे नड्डा, दिया नया नारा : जय मां दुर्गा, जय मां काली, शेष कोरो एई अत्याचारी

Updated at : 09 Jan 2021 2:39 PM (IST)
विज्ञापन
JP Nadda Bardhaman Visit : ममता पर बरसे नड्डा, दिया नया नारा : जय मां दुर्गा, जय मां काली, शेष कोरो एई अत्याचारी

JP-Nadda

JP Nadda In Bengal LIVE : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि ममता दीदी कहती हैं, ना, कोनो किछु होबे ना, मैं कहता हूं, मे मास थेके होबे, सब किछु होबे. उन्होंने नया नारा दिया : जय मां दुर्गा-जय मां काली, शेष कोरो एई अत्याचारी. शनिवार को एक दिवसीय बंगाल दौरे पर आये श्री नड्डा ने ममता बनर्जी सरकार की नाकामियां और उनके भ्रष्टाचार गिनाये, तो मोदी सरकार की उपलब्धियां भी बतायीं. कटवा के राधा गोविंद मंदिर में पूजा करने के बाद श्री नड्डा ने जगनंदपुर गांव में एक सभा को संबोधित किया. यहीं से एक मुट्ठी चावल अभियान का आगाज किया. कुछ देर बाद उनका रोड शो शुरू होगा. जेपी नड्डा की बंगाल यात्रा और उनके रोड शो से जुड़ी हर Latest Update in Hindi के लिए बने रहें प्रभात खबर (prabhatkhabar.com) के साथ.

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
2:39 PM. 9 Jan 212:39 PM. 9 Jan

नड्डा ने दिया नया नारा

जय मां दुर्गा, जय मां काली, शेष कोरो एई अत्याचारी.

2:39 PM. 9 Jan 212:39 PM. 9 Jan

ममता जी की जमीन खिसकी, तो आयी किसानों की याद

अब ममता बनर्जी के पैरों तले से जमीन खिसक गयी है, तो उन्हें किसानों के भले की याद आ रही है.

2:39 PM. 9 Jan 212:39 PM. 9 Jan

हम बोलते रहे, ममता जी ने नहीं सुनी

हम बोलते रहे, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि दे दो, 70 लाख परिवार इससे वंचित हैं. उनको इसका लाभ मिलेगा. 23 लाख लोगों ने केंद्र सरकार को अर्जी लगाकर बताया कि हम इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं, लेकिन ममता बनर्जी ने इजाजत नहीं दी.

2:39 PM. 9 Jan 212:39 PM. 9 Jan

भाजपा की सरकार बनेगी, हम पीएम किसान सम्मान योजना लागू करेंगे

ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री को चिट्ठी लिखी है कि किसान सम्मान निधि में हम जुड़ना चाहते हैं. ममता जी, अब जब हम कृषक सुरक्षा अभियान शुरू कर चुके हैं, तो आपकी चिट्ठी की जरूरत नहीं है. भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी और हम किसान सम्मान निधि योजना को लागू करेंगे.

2:39 PM. 9 Jan 212:39 PM. 9 Jan

दिलीप घोष ने भाजपा कार्यकर्ताओं को दिलायी शपथ

दिलीप घोष ने भाजपा कार्यकर्ताओं को शपथ दिलायी कि वे किसानों के हित में काम करेंगे. किसानों को केंद्र सरकार की कृषि एवं कृषक हित से जुड़े कानूनों के बारे में जानकारी देंगे. केंद्र की योजनाओं से अवगत करायेंगे.

2:39 PM. 9 Jan 212:39 PM. 9 Jan

ममता जी को घर में बैठाना है, भाजपा को काम पर लगाना है

भाजपा के कार्यकर्ता कमर कस लें. जो गर्मजोशी आपने मेरे स्वागत में दिखायी है, ऐसा प्यार मैंने कहीं नहीं देखा. मैं कहूंगा कि आपने तय कर लिया है. बंगाल से आवाज निकल पड़ी है. आपने तय कर लिया है कि ममता जी को घर बैठाना है. भाजपा को काम पर लगाना है.

2:39 PM. 9 Jan 212:39 PM. 9 Jan

अंतिम संस्कार के लिए कट मनी देना पड़ता है

भ्रष्टाचार की स्थिति यह है कि अंतिम संस्कार के लिए कट मनी देना पड़ता है

2:39 PM. 9 Jan 212:39 PM. 9 Jan

मोदी जी के नाम को कहां-कहां बदलोगे, वे लोगों के दिलों में बसते हैं

2:39 PM. 9 Jan 212:39 PM. 9 Jan

हमने कोरोना काल में राशन बांटा, इन्होंने टीएमसी नेताओं के घरों को गोदाम बना दिया.

2:39 PM. 9 Jan 212:39 PM. 9 Jan

बंगाल में भी भाजपा की सरकार बने

दिल्ली में मोदी जी और बंगाल में भी भाजपा की सरकार बने, इसके लिए काम करना होगा

2:39 PM. 9 Jan 212:39 PM. 9 Jan

भाजपा को लाना है, ममता जी को जाना है

किसानों ने तय कर लिया, भाजपा को लाना है, ममता जी को जाना है

2:39 PM. 9 Jan 212:39 PM. 9 Jan

पूर्वी बर्दवान में शुरू हुआ कृषक सुरक्षा अभियान

पूर्वी बर्दवान के जगदानंदपुर में शुरू हुआ भाजपा का कृषक सुरक्षा अभियान. किसानों ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के हाथ में दिया एक मुट्ठी अनाज. इससे पहले पूर्वी बर्दवान के सांसद सुनील मंडल ने शॉल ओढ़ाकर नड्डा का स्वागत किया.

2:39 PM. 9 Jan 212:39 PM. 9 Jan

नड्डा के काफिले पर हमले से हम भयभीत नहीं : राहुल सिन्हा

भाजपा नेता राहुल सिन्हा ने कहा है कि डायमंड हार्बर में नड्डा के काफिले पर हमले से हम भयभीत नहीं हैं. आज भी बंगाल सीपीएम के रास्ते पर ही चल रहा है. सत्ता में बैठे लोग अपने विनाश का बीज बो रहे हैं.

2:39 PM. 9 Jan 212:39 PM. 9 Jan

तृणमूल के 40 हेवीवेट नेता भाजपा के संपर्क में, बोले विजयवर्गीय

पश्चिम बंगाल भाजपा के प्रभारी एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा है कि तृणमूल कांग्रेस के 40 हेवीवेट नेता उनकी पार्टी के संपर्क में हैं. बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 से पहले कभी भी वे भाजपा का दामन थाम सकते हैं.

2:39 PM. 9 Jan 212:39 PM. 9 Jan

राधा गोविंद मंदिर पहुंचे जेपी नड्डा

कटवा के राधा गोविंद मंदिर पहुंचे भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा. उनके साथ पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राहुल सिन्हा और भाजपा के प्रदेश प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय भी मंदिर पहुंचे.

12:09 PM. 9 Jan 2112:09 PM. 9 Jan

बंगाल फतह करने का बीजेपी प्लान 

पश्चिम बंगाल चुनाव 2021 को लेकर भाजपा रेस हो गयी है. बंगाल को फतह करने में बीजेपी कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती. यही वजह है कि भाजपा के बड़े नेताओं का बंगाल दौरा लगातार जारी है. न सिर्फ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बंगाल दौरे पर आ रहे हैं, बल्कि गृह मंत्री अमित शाह भी यहां आ रहे हैं.

12:09 PM. 9 Jan 2112:09 PM. 9 Jan

पारंपरिक तरीके से स्वागत की तैयारी 

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के बंगाल दौरे को लेकर भाजपा नेताओं में काफी उत्साह है. इनके स्वागत की जोरदार तैयारी की गयी है. उलूक ध्वनि के साथ पारंपरिक तरीके से इनके स्वागत को लेकर लोग तैयार हैं.

12:09 PM. 9 Jan 2112:09 PM. 9 Jan

किसानों से घरों से लेंगे चावल

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज शनिवार को बंगाल के बर्दवान शहर में एक रोड शो करेंगे. इसके बाद संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करेंगे. नड्डा भाजपा नीत केंद्र सरकार के खिलाफ विपक्षी खेमे के ‘किसान विरोधी’ आरोपों को कमजोर करने के लिए ‘एक मुट्ठी चावल’ अभियान शुरू करेंगे, जिसके तहत वे किसानों के घरों से चावल एकत्र करेंगे और उन्हें नये कानून के लाभ के बारे में बतायेंगे.

12:09 PM. 9 Jan 2112:09 PM. 9 Jan

एक मुट्ठी चावल अभियान करेंगे शुरू

दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन के बीच BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा बंगाल के अन्नदाताओं को लुभाने शनिवार को बंगाल यात्रा पर पहुंच रहे हैं. इस दौरान वह ‘एक मुट्ठी चावल’ अभियान की शुरुआत करेंगे. भिक्षाटन के एक मुट्ठी चावल-दाल से भाजपा गांवों में भोज करेगी.

12:09 PM. 9 Jan 2112:09 PM. 9 Jan

किसानों को कृषि कानून के बारे में बतायेंगे भाजपाई

पश्चिम बंगाल में अप्रैल-मई में विधानसभा चुनाव होने हैं. पार्टी सूत्रों ने कहा कि जेपी नड्डा अभियान की शुरुआत करेंगे. इसके बाद भाजपा के कार्यकर्ता राज्य के 48 हजार गांवों में किसानों के घरों में जाकर चावल एकत्र करेंगे और उन्हें नये कृषि कानूनों के बारे में बतायेंगे.

12:09 PM. 9 Jan 2112:09 PM. 9 Jan

किसानों को लुभाने की कवायद

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा अपने काफिले पर हुए हमले के करीब एक महीने बाद किसानों को लुभाने के लिए पार्टी की नयी मुहिम शुरू करने के उद्देश्य से पश्चिम बंगााल के पूर्वी बर्दवान जिले का दौरा कर रहे हैं. पार्टी की यह मुहिम ऐसे समय में आरंभ की जा रही है, जब किसान नये कृषि कानूनों के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं.

12:09 PM. 9 Jan 2112:09 PM. 9 Jan

आज ही रवाना हो जाएंगे दिल्ली

बंगाल में जेपी नड्डा आज शनिवार की शाम 5:30 बजे वह संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करेंगे. रात करीब 7:30 बजे काजी नजरुल इस्लाम एयरपोर्ट से वह नयी दिल्ली के लिए रवाना हो जायेंगे.

12:09 PM. 9 Jan 2112:09 PM. 9 Jan

पूजा के बाद रोड शो 

सर्वमंगला मंदिर में दर्शन व पूजन के बाद वह बर्दवान क्लॉक टावर से लॉर्ड कर्जन गेट तक एक रोड शो में शामिल होंगे. यह करीब 9 किलोमीटर लंबा रास्ता है.

12:09 PM. 9 Jan 2112:09 PM. 9 Jan

जनसंपर्क बढ़ाने की कवायद

भाजपा की ओर से जनसंपर्क बढ़ाने के लिए यह अभियान शुरू किया जा रहा है. उसी गांव में एक कृषक परिवार के घर वह दोपहर का भोजन करेंगे. दोपहर को वह बर्दवान हेलीपैड पर उतरेंगे और वहां से सर्वमंगला मंदिर जायेंगे.

12:09 PM. 9 Jan 2112:09 PM. 9 Jan

क मुट्ठी चावल अभियान

दोपहर करीब 12 बजे होने वाली इस सभा को कृषक सुरक्षा सभा नाम दिया गया है. दोपहर करीब 12:45 बजे से श्री नड्डा जगनंदपुर गांव में ही घर-घर जाकर ‘एक मुट्ठी चावल’ मांगेंगे.

12:09 PM. 9 Jan 2112:09 PM. 9 Jan

मिशन बंगाल पर जेपी नड्डा

कोलकाता : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा आज शनिवार को एक दिवसीय बंगाल दौरे पर पहुंच रहे हैं. वह अंडाल स्थित काजी नजरुल इसलाम एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे. इसके बाद वह वहां से राधा गोविंद मंदिर जायेंगे. राधा गोविंद मंदिर में पूजा करने के बाद उनकी एक दिन की बंगाल यात्रा की शुरुआत होगी. पूजा के बाद श्री नड्डा जगनंदपुर गांव में एक सभा को संबोधित करेंगे. वे बर्दवान में रोड शो भी करेंगे.

11:37 AM. 9 Jan 2111:37 AM. 9 Jan

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola