ePaper

Bengal Chunav 2021 : बिहार के बाद अब बंगाल इलेक्शन में JNU की धमक, ये दो छात्रनेता उतरे चुनावी मैदान में, देखें

Updated at : 11 Mar 2021 8:30 AM (IST)
विज्ञापन
Bengal Chunav 2021 : बिहार के बाद अब बंगाल इलेक्शन में JNU की धमक, ये दो छात्रनेता उतरे चुनावी मैदान में, देखें

aishe ghosh JNUSU, bengal vidhan sabha chunav : सीपीएम ने बंगाल में जेएनयू के दो छात्र नेताओं को मैदान में उतारा है. पार्टी ने कैंडिडेट लिस्ट जारी करते हुए दोनों नामों का ऐलान किया. जमुरिया से जेएनयूएसयू के अध्यक्ष आईशी घोष को टिकट दिया गया है, जबकि हावड़ा की बाली सीट से दीपशीता को उम्मीदवार बनाया गया है.

विज्ञापन

Bengal Chunav 2021 : बिहार के बाद अब पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भी जेएनयू की एंट्री हो गई है. सीपीएम ने बंगाल में जेएनयू के दो छात्र नेताओं को मैदान में उतारा है. पार्टी ने कैंडिडेट लिस्ट जारी करते हुए दोनों नामों का ऐलान किया. जमुरिया से जेएनयूएसयू के अध्यक्ष आईशी घोष को टिकट दिया गया है, जबकि हावड़ा की बाली सीट से दीपशीता को उम्मीदवार बनाया गया है.

मिली जानकारी के अनुसार सीपीएम ने जमुरिया के सीटिंग विधायक का टिकट काट दिया है. पार्टी ने यहां से जेएनयू छात्रसंघ की अध्यक्ष आईशी घोष को टिकट दिया है. आईशघ एसएफआई की लीडर है, वहीं सीपीएम ने बाली सीट से दीपशीता को कैंडिडेट बनाया है.

बिहार चुनाव में माले ने किया था प्रयोग- बता दें कि इससे पहले बिहार चुनाव में माले ने जेएनयू छात्रसंघ के नेताओं को टिकट देने का प्रयोग किया था, हालांकि पार्टी को ज्यादा सफलता नहीं मिली. सिर्फ एक कैंडिडेट संदीप सौरभ ही सदन तक पहुंच पाए. वहीं अब बंगाल चुनाव पर सबकी नजर है.

मीनाक्षी मुखर्जी नंदीग्राम से लड़ेंंगी चुनाव– वहीं संयुक्त मोड़ ने ऐलान किया है कि नंदीग्राम सीट पर टीएमसी के खिलाफ डीवाईएफआई के प्रेसिंडेट मीनाक्षी मुखर्जी उम्मीदवार होंगी. इस बाबत वाममोर्चा के चेयरमैन ने घोषणा भी किया. नंदीग्राम सीट से ममता बनर्जी चुनाव लड़ रही हैं

वहीं नंदीग्राम में बुधवार को जहां मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपना परचा दाखिल करने के लिए मौजूद थीं. वहीं शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम में चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया. नंदीग्राम बस स्टैंड से नंदीग्राम बाजार तक पदयात्रा करके शुभेंदु ने भाजपा के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया. नये कार्यालय में उन्होंने पूजा की. साथ ही उमड़ी समर्थकों की भीड़ को संबोधित भी किया

Also Read: Bengal Poll 2021: कौन है मीनाक्षी मुखर्जी, जिसे माकपा ने ममता और शुभेंदु को टक्कर देने के लिए चुना

Posted By : Avinish kumar mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola