ePaper

झामुमो में शामिल हुए दूसरे दलों के कार्यकर्ता, संगठन को मजबूत बनाने पर दिया गया जोर

Updated at : 13 Sep 2020 2:58 PM (IST)
विज्ञापन
झामुमो में शामिल हुए दूसरे दलों के कार्यकर्ता, संगठन को मजबूत बनाने पर दिया गया जोर

झामुमो की बैठक कुचाई प्रखंड के मानकी मुण्डा सभागार में झामुमो प्रखंड अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह मुंडा की अध्यक्षता में हुई. बैठक में मुख्य रुप से खरसावां विस क्षेत्र के नव मनोनित विधायक प्रतिनिधि नायडू गोप का कार्यकर्ताओं ने माला पहना कर स्वागत किया. बैठक में संगठन को बूथ स्तर पर ओर अधिक सशक्त बनाने पर चर्चा की गयी. साथ ही पार्टी के सदस्यता अभियान पर चर्चा किया गया. हर वर्ग के लोगों को संगठन से जोड़ कर पार्टी को मजबूत बनाने पर चर्चा की गयी. ग्रामीण क्षेत्र की समस्याओं को स्थानीय विधायक, प्रशासन व सरकार के माध्यम से समाधान करने की बात कही गयी.

विज्ञापन

खरसावां (शचीन्द्र कुमार दाश) : झामुमो की बैठक कुचाई प्रखंड के मानकी मुण्डा सभागार में झामुमो प्रखंड अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह मुंडा की अध्यक्षता में हुई. बैठक में मुख्य रुप से खरसावां विस क्षेत्र के नव मनोनित विधायक प्रतिनिधि नायडू गोप का कार्यकर्ताओं ने माला पहना कर स्वागत किया. बैठक में संगठन को बूथ स्तर पर ओर अधिक सशक्त बनाने पर चर्चा की गयी. साथ ही पार्टी के सदस्यता अभियान पर चर्चा किया गया. हर वर्ग के लोगों को संगठन से जोड़ कर पार्टी को मजबूत बनाने पर चर्चा की गयी. ग्रामीण क्षेत्र की समस्याओं को स्थानीय विधायक, प्रशासन व सरकार के माध्यम से समाधान करने की बात कही गयी.

विधायक प्रतिनिधि नायडू गोप ने कहा कि विधायक दशरथ गागराई क्षेत्र के विकास व समस्याओं के समाधान के लिये तेजी से कार्य कर रहे है. उन्होंने कहा किक्षेत्र की समस्याओं को विधायक तक पहुंचा कर समस्याओं का समाधान कराना है. यह कार्य पार्टी कार्यकर्ताओं का है. गोप ने कहा कि जनता के उम्मीदों पर हमें खरा उतरना है. साथ ही संगठन को ओर अधिक सशक्त बनाने पर भी जोर दिया.

इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष प्राण मेलगान्डी, जिला संगठन प्रभारी लखीराम मुन्डा, झामुमो महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष पार्वती गागराई, अरुवां के मुखिया महेश्वर उरांव, बारूहातु पंचायत के मुखिया मानसिंह मुण्डा, बनवारी लाल सोय, डुबराय हेम्ब्रम, घनश्याम सोय, राहुल सोय, सुरेश उग्रसुन्डी, देवचरण बानरा, राम सोय, सानगी हेम्ब्रम, दिलीप तांती, परमेश्वर तांती, अजय सामड, संतोष कुमार सिंहदेव, रामकृष्ण मुन्डरी, तुराम सोय , मुकेश कुमार मुन्डा, संध्या महतो समेत काफी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे.

कई लोगों ने थामा झामुमो का दामन

बैठक में विभिन्न दल के कार्यकर्ताओं ने झामुमो का दामन थामा. विधायक प्रतिनिधि नायडू गोप समेत पार्टी पदाधिकारियों ने सभी को माला पहनाकर पार्टी में स्वागत किया. कुचाई के बुरूबान्डी व छोटाबांडी के मोहन सिंह लोवादा, अशोक कुमार मानकी व रामचन्द्र सोय के नेतृत्व में सोमनाथ मुन्डा, सुखलाल मुन्डा, सागर गागराई, रामनाथ मुन्डा, विजय हेम्ब्रम, बबलू मुन्डा, सनातन उग्रसुन्डी, चामरू सोय, लालसिंह मानकी, कृष्णा लोवादा, अविनाश सोय, तुलसी सोय, संग्राम मुन्डा, गोविंद मुन्डा, सुखराम गागराई, कालीचरण हाजाम समेत करीब पांच दर्जन लोगों ने झामुमो का दामन थामा. झामुमो में शामिल होने वाले सभी कार्यकर्ताओं ने विधायक दशरथ गागराई के हाथों को मजबूत करने की बात कही.

Posted By: Pawan Singh

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola