Reliance Jio 5G: दुनिया का सबसे तेज रोलआउट, Airtel और Vi की टेंशन बढ़ा देंगे आंकड़े
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 20 Jan 2024 11:16 AM
जियो नेटवर्क पर कुल डेटा खपत 31.5% बढ़कर 38.1 अरब जीबी तक जा पहुंची है और साथ ही रिलायंस जियो के पूरे डेटा ट्रैफिक का करीब एक चौथाई ट्रैफिक अब जियो ट्रू 5जी नेटवर्क पर शिफ्ट हो गया है. इस हिसाब से 9 अरब जीबी से अधिक का डेटा ट्रैफिक लोड अब जियो का 5जी नेटवर्क संभाल रहा है.
खास बातें-
जियो ट्रू 5जी नेटवर्क से जुड़े 9 करोड़ से अधिक ग्राहक
जियो ने 47 करोड़ ग्राहकों का आंकड़ा पार किया
नेटवर्क पर डेटा खपत बढ़कर 38.1 अरब जीबी पहुंचा
शुद्ध लाभ बढ़कर 5445 करोड़ रहा
Reliance Jio Adds 9 Crore 5G Users : रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने जब अक्तूबर 2022 में रिलायंस जियो के ट्रू 5जी नेटवर्क के रोलआउट की घोषणा की थी, तो किसी को भी अनुमान नहीं था कि रिलायंस जियो का 5जी रोलआउट दुनिया का सबसे तेज 5जी रोलआउट साबित होगा. देश भर में उपलब्ध रिलायंस जियो के ट्रू 5जी नेटवर्क से 9 करोड़ से अधिक ग्राहक जुड़े हुए हैं. रिलायंस इंडस्ट्रीज के तिमाही नतीजों में यह बात सामने आई है.
कंपनी ने बताया कि जियो नेटवर्क पर कुल डेटा खपत 31.5% बढ़कर 38.1 अरब जीबी तक जा पहुंची है और साथ ही रिलायंस जियो के पूरे डेटा ट्रैफिक का करीब एक चौथाई ट्रैफिक अब जियो ट्रू 5जी नेटवर्क पर शिफ्ट हो गया है. इस हिसाब से 9 अरब जीबी से अधिक का डेटा ट्रैफिक लोड अब जियो का 5जी नेटवर्क संभाल रहा है. रिलायंस जियो पर बात करने का समय भी बढ़कर 1.37 ट्रिलियन मिनट हो गया है. रिलायंस जियो इन्फोकॉम के चेयरमैन आकाश एम अंबानी ने इस मौके पर कहा, जियो ने दुनिया का सबसे तेज 5जी रोलआउट पूरा कर लिया है और अब यह पूरे भारत में उपलब्ध है.
Also Read: 2024 के लिए JIO बना भारत का सबसे मजबूत ब्रांड, मुकेश अंबानी की कंपनी ग्लोबली इस स्थान पर
JioAirFiber को लेकर ग्राहकों ने अच्छी प्रतिक्रिया दी है, खासतौर पर टियर 3 और 4 के कस्बों और ग्रामीण क्षेत्रों में JioAirFiber को मजबूत शुरुआत मिली है. अगली पीढ़ी के नेटवर्क, डिजिटल प्रौद्योगिकियों और सभी ग्राहक समूहों के लिए विशेष रूप से निर्मित उत्पादों में जियो का निवेश आने वाले वर्षों में स्थायी वृद्धि सुनिश्चित करेगा.
रिलायंस जियो ने आर्थिक मोर्चे पर भी शानदार नतीजे पेश किए हैं जियो का शुद्ध लाभ बढ़कर 5,445 करोड़ रुपये हो गया है. हालांकि कंपनी की प्रति ग्राहक प्रति महीने औसत राजस्व में कोई खास बढ़त देखने को नहीं मिली. परंतु इंडस्ट्री के जानकार इसका मुख्य कारण 5जी नेटवर्क पर की जा रही टेस्टिंग को मानते हैं जिसके लिए ग्राहकों से कोई पैसा नही वसूला जा रहा है. जियो का ग्राहक बेस भी 47 करोड़ के आंकड़े को पार कर गया है.
Also Read: 20, 24, 28 दिन के रीचार्ज का झंझट अब भूल जाइए, Jio के इस कैलेंडर प्लान के फायदों पर फिदा हो जाएंगे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










