ePaper

जियो का नया प्लान लॉन्च, 84 दिनों तक Netflix फ्री, साथ में अनलिमिटेड 5G डेटा

Updated at : 30 Nov 2023 11:56 PM (IST)
विज्ञापन
जियो का नया प्लान लॉन्च, 84 दिनों तक Netflix फ्री, साथ में अनलिमिटेड 5G डेटा

Reliance Jio Netflix Plans 2023 - देशभर में जियो के कुल 44 करोड़ ग्राहक हैं, जिनमें अधिकतर प्रीपेड यूजर्स हैं. यूजर्स को अपने साथ जोड़े रखने के लिए और दूसरे टेलीकॉम कंपनियों के यूजर्स को लुभाने के लिए जियो एक से बढ़कर एक आकर्षक डेटा प्लान्स लॉन्च करती रहती है.

विज्ञापन

Reliance Jio Netflix Plans 2023 – देश की टॉप टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने अपने प्रीपेड उपभोक्ताओं के लिए दो ऐसे प्लान्स हाल ही में लॉन्च किये हैं, जिसमें यूजर्स के एंटरटेनमेंट का खास ध्यान रखा गया है. दोनों ही प्लान्स में नेटफ्लिक्स का फ्री सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है.

undefined

देशभर में जियो के कुल 44 करोड़ ग्राहक हैं, जिनमें अधिकतर प्रीपेड यूजर्स हैं. यूजर्स को अपने साथ जोड़े रखने के लिए और दूसरे टेलीकॉम कंपनियों के यूजर्स को लुभाने के लिए जियो एक से बढ़कर एक आकर्षक डेटा प्लान्स लॉन्च करती रहती है.

undefined

इस बार भी जियो ने दो बड़े आकर्षक प्लान लॉन्च किये हैं, जो कि ओटीटी कंज्यूमर्स को खास ध्यान में रख कर बनाये गए हैं. इन दोनों ही प्लान्स में आपको 84 दिनों तक फ्री Netflix सब्सक्रिप्शन के साथ अनलिमिटेड 5G डेटा मिलेगा. आइए जानते हैं क्या कुछ खास है इन दोनों प्लान्स में-

undefined

जियो 1499 रुपये (प्रीपेड प्लान)

जियो के इस 1499 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में 84 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी. प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ रोजाना 100 एसएमएस भी मिलेगा. इसके साथ यूजर्स को 84 दिनों तक रोजाना 3GB डेटा मिलेगा.

undefined

डेली डेटा लिमिट खत्म हो जाने के बाद भी यूजर्स 64 kbps की स्पीड के साथ इंटरनेट सर्फ कर सकेंगे. इन सभी चीजों के साथ इस पैक में 84 दिनों तक Netflix (बेसिक) का फ्री सब्सक्रिप्शन भी शामिल है. Netflix के अलावा यूजर्स को Jio Cinema, Jio Cloud और Jio TV का भी फ्री ऐक्सेस मिलता है.

जियो 1099 रुपये (प्रीपेड प्लान)

जियो के 1099 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में आपको 84 दिनों की वलिडिटी मिलेगी. प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ आपको रोजाना 100 एसएमएस भी मिलेगा. इसके साथ यूजर्स को 84 दिनों तक रोजाना 2GB डेटा मिलेगा.

डेली डेटा खत्म हो जाने के बाद भी यूजर्स 64 kbps की स्पीड के साथ इंटरनेट यूज कर सकेंगे. इन सभी चीजों के साथ इस पैक में 84 दिनों तक Netflix (बेसिक) का फ्री सब्सक्रिप्शन भी शामिल है. Netflix के अलावा यूजर्स को Jio Cinema, Jio Cloud और Jio TV का भी फ्री ऐक्सेस मिलता है.

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव, 14 वर्षों से मल्टीमीडिया जर्नलिज्म में एक्टिव हैं. टेक्नोलॉजी में खास इंटरेस्ट है. इन्होंने एआई, एमएल, आईओटी, टेलीकॉम, गैजेट्स, सहित तकनीक की बदलती दुनिया को नजदीक से देखा, समझा और यूजर्स के लिए उसे आसान भाषा में पेश किया है. वर्तमान में ये टेक-मैटर्स पर रिपोर्ट, रिव्यू, एनालिसिस और एक्सप्लेनर लिखते हैं. ये किसी भी विषय की गहराई में जाकर उसकी परतें उधेड़ने का हुनर रखते हैं. इनकी कलम का संतुलन, कंटेंट को एसईओ फ्रेंडली बनाता और पाठकों के दिलों में उतारता है. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola