Jio Customers Number: ग्राहकों की रेस में जियो ने एयरटेल को पीछे छोड़ा, Vi का हाल बेहाल

TRAI Report
Jio Customer Number – आंकड़ों के अनुसार, जियो के साथ अक्टूबर में 31.59 लाख नये उपयोगकर्ता जुड़े और उसके कुल ग्राहकों की संख्या बढ़कर 45.23 करोड़ हो गई. सितंबर में उसके 44.92 करोड़ ग्राहक थे.

Jio Customers Number : भारत के सबसे बड़े दूरसंचार संचालक रिलायंस जियो ने अक्टूबर 2023 में 31.59 लाख मोबाइल उपयोगकर्ता जोड़े, जबकि प्रतिद्वंद्वी भारती एयरटेल के ग्राहकों की संख्या में 3.52 लाख का इजाफा हुआ.

वहीं संकटग्रस्त दूरसंचार कंपनी वोडाफोन आइडिया को कोई राहत नहीं मिली. अक्टूबर में उसने 20.44 लाख वायरलेस ग्राहक खोए. ट्राई के मासिक ग्राहक आंकड़ों में यह बात सामने आई.

आंकड़ों के अनुसार, जियो के साथ अक्टूबर में 31.59 लाख नये उपयोगकर्ता जुड़े और उसके कुल ग्राहकों की संख्या बढ़कर 45.23 करोड़ हो गई. सितंबर में उसके 44.92 करोड़ ग्राहक थे.
Also Read: फोन टैपिंग, इंटरसेप्शन की जानकारी आरटीआई के दायरे में नहीं, पढ़ें पूरी खबर
सुनील मित्तल की अगुवाई वाली एयरटेल के ग्राहकों की संख्या में अक्टूबर में 3.52 लाख की बढ़ोतरी हुई और कुल ग्राहकों की संख्या 37.81 करोड़ हो गई.

भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) के आंकड़ों के अनुसार, वोडाफोन आइडिया लिमिटेड (वीआईएल) के ग्राहकों की संख्या अक्टूबर में घटकर 22.54 करोड़ हो गई.
Also Read: Do Not Disturb: ट्राई का डीएनडी ऐप होगा सभी फोन्स के अनुकूल, ऐसी है तैयारी
नकदी की कमी से जूझ रही वीआईएल धन जुटाने की समस्या और ग्राहकों की लगातार घटती संख्या से जूझ रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए [email protected] पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










