ePaper

Jio का सबसे सस्ता और लॉन्ग टर्म रिचार्ज प्लान! 11 महीनों की वैलिडिटी के साथ मिलते हैं ये बेनिफिट्स

Updated at : 23 Nov 2023 6:31 PM (IST)
विज्ञापन
Jio का सबसे सस्ता और लॉन्ग टर्म रिचार्ज प्लान! 11 महीनों की वैलिडिटी के साथ मिलते हैं ये बेनिफिट्स

Jio Cheap Recharge Plan with Long Term Validity: अगर आप जियो यूजर हैं तो यह खबर आपके लिए काफी काम की साबित होने वाली है. आज हम आपको जियो के एक ऐसे सस्ते प्लान के बारे में बताने वाले हैं जिसमें आपको 11 महीनों की वैलिडिटी मिल जाती है.

विज्ञापन
undefined

Reliance Jio Cheap Recharge Plan With Long Term Validity: रिलायंस जियो के पास अपने ग्रहकों के लिए कई तरह के रिचार्ज प्लान्स अवेलेबल हैं. ग्राहक इनमें से अपनी जरुरत और बजट के हिसाब से कोई सा भी प्लान चुन सकते हैं. लेकिन ऐसे में अगर आप जियो के लॉन्ग टर्म वैलिडिटी वाले रिचार्ज प्लान की तलाश में हैं तो यह खबर आपके लिए काफी काम की साबित हो सकती है. आज हम आपको जियो के एक ऐसे ही रिचार्ज प्लान के बारे में बताने वाले हैं. data

undefined

11 महीनों की मिलेगी वैलिडिटी: इस सस्ते रिचार्ज प्लान को अगर आप खरीदते हैं तो इसके साथ आपको पूरे 11 महीने, यानी कि 336 दिनों की वैलिडिटी मिल जाती है. आप बस एक बार रिचार्ज कर काफी लम्बे समय तक रिचार्ज के झंझट से छुटकारा पा सकते हैं.

undefined

कितनी है इस प्लान की कीमत? : अगर आप जियो के इस प्लान को खरीदने की सोच रहे हैं तो बता दें कंपनी ने इसकी कीमत 1,599 रुपये रखी है. इस प्लान से रिचार्ज कराने पर आपको डेटा, कॉलिंग और एसएमएस जैसे कई बेनिफिट्स दिए जाएंगे.

undefined

प्लान के साथ क्या है बेनिफिट्स: अगर आप इस रिचार्ज प्लान को खरीदते हैं तो आपको टोटल 24GB डेटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और 3600 SMS पूरे 11 महीनों के लिए मिल जाती है.

undefined

मिलेंगे एडिशनल बेनिफिट्स: जियो के इस रिचार्ज प्लान के साथ आपको JioTV, Jio Cinema और Jio Cloud का फ्री एक्सेस भी मिल जाता है. इस प्लान के साथ आपको जियो सिनेमा का प्रीमियम सब्सक्रिप्शन भी खरीदने की जरुरत नहीं होगी.

undefined

इन यूजर्स को मिलेगा ऑफर: आपकी जानकारी के लिए बता दें इसके लिए आपके पास जियो वेलकम ऑफर होना चाहिए. इस ऑफर को कंपनी ने चुनिंदा यूजर्स को ही दिया है. इस ऑफर के तहत यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डेटा का फायदा मिल जाता है.

undefined

किन यूजर्स को होगा फायदा: रिलायंस जियो का यह रिचार्ज प्लान उन यूजर्स के लिए फायदेमंद है जो कम डेटा के साथ अपने लिए एक लॉन्ग टर्म वैलिडिटी वाले प्लान की तलाश में हैं. इस प्लान के साथ आपको अनलिमिटेड कॉलिंग भी मिल जाती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola