पाकिस्तान-नीदरलैंड के मैच ने बदल दी झारखंड के मंटू की किस्मत, Dream 11 पर जीते 1 करोड़ रुपये

इतने पैसे डूब गये, तो एक दिन मैंने Dream-11 App को डिलीट कर दिया. करीब 15 दिन पहले टी-20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) शुरू हुआ, तो फिर से ऐप को डाउनलोड कर लिया. फिर से किस्मत आजमाने लगा. रविवार (30 अक्तूबर 2022) को पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड के मैच में मैने टीम बनायी थी.
झारखंड में लातेहार जिला के हेरहंज प्रखंड मुख्यालय स्थित पुरनी हेरहंज निवासी किशोरी साव के पुत्र मंटू प्रसाद ने ड्रीम इलेवन (Dream-11) में एक करोड़ रुपये जीते हैं. इसके बाद उसके घर में खुशी का माहौल है. चारों ओर से मंटू प्रसाद को बधाइयां मिल रही हैं. मंटू के पिता किशोरी साव ने बताया कि उन्हें इस खेल के बारे में कोई जानकारी नहीं थी. उनका बेटा बीए तक पढ़ा है. उसने ही यह राशि जीती है.
किशोरी साव बताते हैं कि घर की स्थिति बहुत अच्छी नहीं थी. फिर भी बच्चों को किसी तरह से पढ़ाया. मंटू प्रसाद ने बीए तक पढ़ाई की है. छठ में वह घर आया था. रविवार को शाम में गांव के कुछ लोगों ने बताया कि मंटू ने ड्रीम-11 में एक करोड़ रुपये जीते हैं. मुझे तो विश्वास ही नहीं हुआ. खुद बेटे से पूछा, तो उसने भी बताया कि उसने इतनी बड़ी राशि जीत ली है. छठी मइया ने हमारे परिवार को खुशी दी है. हम सबकी सुन ली.
Also Read: ऑपरेशन ऑक्टोपस: पुलिस पर हमले की योजना बना रहे माओवादियों के बंकर ध्वस्त, हथियारों का जखीरा बरामद
मंटू की जीत की कहानी भी कम दिलचस्प नहीं है. मंटू प्रसाद ने बताया कि वह सिमरिया प्रखंड के जबड़ा बस स्टैंड के समीप एक दवा दुकान चलाते हैं. करीब 10 वर्ष से वहीं रहते हैं. छठ में हेरहंज अपने घर गये थे. मंटू करीब एक साल से ड्रीम-11 में किस्मत आजमा रहे थे. कभी पूंजी मिल जाती थी, तो कभी कुछ भी नहीं मिलता था. 25-30 हजार रुपये का नुकसान हो गया था.
इतने पैसे डूब गये, तो एक दिन मैंने Dream-11 App को डिलीट कर दिया. करीब 15 दिन पहले टी-20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) शुरू हुआ, तो फिर से ऐप को डाउनलोड कर लिया. फिर से किस्मत आजमाने लगा. रविवार (30 अक्तूबर 2022) को पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड के मैच में मैने टीम बनायी थी. इसमें एक करोड़ रुपये जीत गया. मैसेज मिला, तो मैंने इसे रिडीम किया. पैसे को मेरे अकाउंट में ट्रांसफर करने की प्रक्रिया जारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




