Live Updates

Jharkhand Weather Updates: गढ़वा में हुई झमाझम बारिश, 4.3 डिग्री गिरा तापमान

Updated:
विज्ञापन

Jharkhand Weather Forecast Updates: झारखंड के मौसम की खबरों और अपडेट के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड के जिले की मौसम से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…

विज्ञापन

डालटेनगंज का न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री घटा

डालटेनगंज का न्यूनतम तापमान आज 4.8 डिग्री सेल्सियस गिरकर 24 डिग्री सेंटीग्रेड हो गया, जो सामान्य से 3 डिग्री कम है. यहां के उच्चतम तापमान में भी आज गिरावट दर्ज की गयी. उच्चतम तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस घटकर 39.6 डिग्री हो गया, जो सामान्य से 4 डिग्री अधिक है.

जमशेदपुर में वर्षा के बावजूद तापमान 39.8 डिग्री

जमशेदपुर का उच्चतम तापमान अभी भी 40 डिग्री के करीब है. आज उच्चतम तापमान 0.2 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 39.8 डिग्री हो गया, जो सामान्य से 5.3 डिग्री सेल्सियस अधिक है. यहां के न्यूनतम तापमान में हालांकि 1.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आयी है, लेकिन यह अभी भी 28 डिग्री सेंटीग्रेड है, जो सामान्य से 2.5 डिग्री अधिक है. जमशेदपुर में आज 17.6 मिलीमीटर वर्षा हुई है.

रांची के अधिकतम तापमान में मामूली वृद्धि

रांची के अधिकतम तापमान में 0.2 डिग्री सेंटीग्रेड की मामूली वृद्धि हुई है. इसके साथ ही अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री हो गया, जो सामान्य से 3.7 डिग्री सेल्सियस अधिक है. न्यूनतम तापमान में आज 2.4 डिग्री वृद्धि हुई. आज का न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.4 डिग्री अधिक है.

गढ़वा में हुई झमाझम बारिश, 4.3 डिग्री गिरा तापमान

झारखंड के सुदूरवर्ती जिले गढ़वा में आज झमाझम बारिश हुई. इसके साथ ही गढ़वा के अधिकतम तापमान में 4.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गयी. आज गढ़वा का अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री सेंटीग्रेड रिकॉर्ड किया गया. एक दिन में यहां 56.5 मिलीमीटर वर्षा हुई. लातेहार में 8 मिलीमीटर वर्षा हुई.

झारखंड के इन चार जिलों में बारिश का येलो अलर्ट

पाकुड़, देवघर, गुमला, लातेहार और सिमडेगा जिले के कुछ हिस्से में अगले एक से तीन घंटे में बादल गरजेंगे और वज्रपात के साथ वर्षा हो सकती है. इस दौरान जिले में कुछ जगहों पर तेज हवाएं भी चल सकती हैं. हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा रहने का अनुमान है.

रांची, खूंटी में अगले कुछ घंटों में होगी बारिश

रांची और उससे सटे खूंटी जिले के कुछ हिस्सों में कुछ घंटों में बारिश होने की संभावना है. बारिश के साथ-साथ वज्रपात की भी आशंका है. मौसम विभाग ने यह जानकारी दी है. कहा गया है कि अगले एक से तीन घंटे में इन दोनों जिलों यानी रांची और खूंटी में गरज के साथ बारिश होगी. वज्रपात भी हो सकती है. इसलिए लोग सावधान और सतर्क रहें.

विज्ञापन
विज्ञापन
Aditya Kumar

लेखक के बारे में

By Aditya Kumar

I adore to the field of mass communication and journalism. From 2021, I have worked exclusively in Digital Media. Along with this, there is also experience of ground work for video section as a Reporter.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola