Jharkhand Tourism: नये साल में खूंटी के लतरातू डैम आइए, CM हेमंत सोरेन भी हैं इसके मुरीद

खूंटी की डुमरगड़ी पंचायत में अवस्थित है लतरातू डैम. इस डैम की खूबसूरती ऐसी है कि यहां एक बार आने के बाद बराबर मन करेगा. यह डैम प्राकृतिक छटा से परिपूर्ण है. यहां विदेशी पक्षियों का भी समय-समय पर आगमन भी होता है. इस डैम का आनंद सीएम हेमंत सोरेन समेत अन्य मंत्री और विधायक भी ले चकुे हैं.

खूंटी जिला अंतर्गत कर्रा प्रखंड की डुमरगड़ी पंचायत में प्राकृतिक छटा बिखेरती लतरातू डैम सह साईं रिपोर्ट पार्क पिकनिक मनाने वालों के लिए काफी पसंदीदा जगह बन गया है. यहां विदेशी पक्षियों का भी समय-समय पर आगमन भी होता है. ऊंचे-ऊंचे पहाड़ और जंगलों से घिरे लतरातू डैम की प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेने सालों भर पर्यटक लतरातू डैम पहुंचते हैं. बता दें कि पिछले दिनों झारखंड में सियासी हलचल के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत कुल 41 विधायक इस डैम का लुत्फ उठा चुके हैं.

दिसंबर माह से जनवरी माह तक लतरातू डेम में मानों कि पर्यटकों का मेला ही लगा रहता है. यहां सैलानियों के लिए कई सुविधाएं मौजूद हैं. डैम में बोटिंग की सुविधा मौजूद है. लतरातू डैम से लगभग पांच किलोमीटर की दूरी पर स्थित प्रसिद्ध सांईं मंदिर और घघारी घाम भी प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण है. लतरातू डैम पहुंचने वाले पर्यटक तीन-तीन पर्यटन स्थल का आनंद ले सकते हैं.

लतरातू डैम पहुंचने वाले पर्यटक तीन-तीन पर्यटन स्थल का आनंद ले सकते हैं. रांची-खूंटी जिला से सटा हुआ होने के कारण लतरातू डैम पहुंचने के कई मार्ग हैं. जिसका मुख्य मार्ग कर्रा, लोधमा, बेड़ो और लांपूग से है.
Also Read: Jharkhand Tourism: नये साल में प्राचीन धरोहर को देखना है तो गुमला का टांगीनाथ धाम आइए, मिलेगी मन की शांति
हाल में झारखंड सरकार के सभी मंत्री व विधायकों के साथ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी लतरातू डैम आ चुके हैं. खूंटी जिला प्रशासन द्वारा लतरातू डैम को पर्यटक स्थल बनाने में पिछले कुछ सालों से काफी प्रयास किया गया है.

खूंटी जिला प्रशासन द्वारा ही स्थानीय युवकों को गोवा भेजकर वोटिंग की विशेष ट्रेनिंग दिलाई गई है. बोटिंग में पर्यटकों के सेफ्टी का विशेष ध्यान रखा जाता है. लतरातू डैम में अतिथियों के लिए रेस्ट हाऊस, शौचालय, सीमटें का बेंच, ओपेन जिम, पर्यटकों की सुविधा के खानें-पीने का स्टॉल व दुकानें के साथ रिपोर्ट पार्क के रूप में विकसित किया गया है.
रिपोर्ट : सागीर अहमद, कर्रा, खूंटी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Samir Ranjan
Senior Journalist with more than 20 years of reporting and desk work experience in print, tv and digital media
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




