ePaper

रघुवर दास ने ओडिशा के 26वें राज्यपाल के रूप में ली शपथ, कहा- गरीब जनता के लिए 24 घंटे खुला रहेगा राजभवन

Updated at : 31 Oct 2023 12:50 PM (IST)
विज्ञापन
रघुवर दास ने ओडिशा के 26वें राज्यपाल के रूप में ली शपथ, कहा- गरीब जनता के लिए 24 घंटे खुला रहेगा राजभवन

रघुवर दास अब अधिकारिक रूप से ओडिशा के राज्यपाल बन गए हैं. 31 अक्टूबर को उन्होंने ओडिशा के राजभवन में शपथ ग्रहण किया. उन्होंने गणेशी लाल की जगह ली है.

विज्ञापन
undefined

रघुवर दास ने ओडिशा के 26वें राज्यपाल के रूप में शपथ ग्रहण किया. शपथ लेने से कुछ घंटे पहले रघुबर दास लिंगराज मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना की. रघुवार दास सोमवार को ही ओडिशा पहुंच गए थे और पुरी जाकर भगवान जगन्नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की थी.

undefined

ओडिशा केराज्यपाल के रूप में दास का आधिकारिक शपथ ग्रहण करीब बारह बजे शुरू हुआ. झारखंड से उनके समर्थक और परिवार के सदस्य राजभवन पहुंचे थे. राजभवन में ही रघुवर दास को शपथ दिलाई गई.

undefined

ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास ने कहा कि राज्य की गरीब जनता के लिए राजभवन का दरवाजा 24 घंटे खुला रहेगा.

undefined

रघुवर दास ने कहा कि यह ईश्वर का आशीर्वाद ही है कि भगवान कृष्ण ओडिशा की इस भूमि पर सदियों से भगवान जगन्नाथ के रूप में विराजमान हैं. मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि जगन्नाथ जी की इस पावन धरती पर राज्य की जनता की सेवा करने का मौका मिला.

undefined

बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रघुवर दास को 18 अक्टूबर को ओडिशा के नए राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया था. इससे पहले गणेशी लाल ओडिशा के राज्यपाल थे, उनकी जगह अब रघुवर दास ने ले ली है. रघुवर दास 2014 से 2019 तक झारखंड के पहले गैर-आदिवासी मुख्यमंत्री रह चुके हैं.

विज्ञापन
Jaya Bharti

लेखक के बारे में

By Jaya Bharti

This is Jaya Bharti, with more than two years of experience in journalistic field. Currently working as a content writer for Prabhat Khabar Digital in Ranchi but belongs to Dhanbad. She has basic knowledge of video editing and thumbnail designing. She also does voice over and anchoring. In short Jaya can do work as a multimedia producer.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola