झारखंड : नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने की कार्रवाई, 6 क्विंटल डोडा जब्त

पुलिस को 25 सितंबर को गुप्त सूचना मिली कि बंदगांव के घने जंगल में स्थित कुदाड़ी के समीप अफीम एवं डोडा की तस्करी बड़े मात्रा में की जानी है. इसके बाद बंदगांव थाना प्रभारी राहुल मुर्मू के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम का गठन किया गया है. टीम ने तस्करों के खिलाफ अभियान चलाकर एक वाहन को जब्त किया.
बंदगांव (पश्चिमी सिंहभूम), अनिल तिवारी : झारखंड में पुलिस नशे के कारोबारियों पर लगाम करने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है. पश्चिमी सिंहभूम के बंदगांव में भी ऐसी ही एक कार्रवाई की गई है. इसमें पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. जंगल से गुजरने वाली सड़क पर पुलिस ने एक ट्रक से कम से कम छह क्विंटल डोडा जब्त किया है. इसे कहीं सप्लाई किया जा रहा था. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की और कुदाड़ी जंगल से यह डोडा जब्त किया. हालांकि, पुलिस को देखकर ट्रक में सवार लोग फरार हो गए. पुलिस ने उनकी काफी खोज-बीन की, लेकिन डोडा तस्करों का पता नहीं चल पाया. पुलिस ने बताया है कि पश्चिम सिंहभूम जिले के अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र बंदगांव थाना के बंदगांव से कोचांग जाने वाले मार्ग पर स्थित कुदाड़ी जंगल से पुलिस को नशे के कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए छह क्विंटल डोडा जब्त किया है.
गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने की कार्रवाई
पुलिस को 25 सितंबर को गुप्त सूचना मिली थी कि बंदगांव थाना क्षेत्र के घने जंगल में स्थित कुदाड़ी के समीप अफीम एवं डोडा की तस्करी बड़े मात्रा में की जानी है. इसके बाद बंदगांव थाना प्रभारी राहुल मुर्मू के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम का गठन किया गया है. टीम ने तस्करों के खिलाफ अभियान चलाकर एक वाहन को जब्त किया, जिस पर छह क्विंटल डोडा लदा था. हालांकि, तस्कर पुलिस को देखकर फरार हो गए. बताया गया है कि बंदगांव थाना के बीहड़ में पोस्तो की खेती होती है. यहां के अफीम एवं डोडा दूर-दराज के क्षेत्रों में भेजे जाते हैं. जब्त डोडा की कीमत लाखों में बताई जा रही है.
Also Read: रांची के युवक का शव पांचवें दिन NDRF की टीम ने बंदगांव नदी से निकाला, पिकनिक मनाने गया था पेरवाघाघ जलप्रपात
Also Read: झारखंड : पश्चिमी सिंहभूम के बंदगांव में 32 बिरहोर परिवार की स्थिति काफी दयनीय, मूलभूत सुविधाओं से हैं वंचित
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




