झारखंड पंचायत चुनाव: जमशेदपुर के 10 सीटों पर निर्विरोध चुने गये उम्मीदवार, जानें कब होगी आधिकारिक घोषणा

झारखंड पंचायत चुनाव में जमशेदपुर के 10 सीटों पर निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं. हालांकि इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गयी है. नाम वापसी के बाद इनकी घोषणा होगी. तीसरे चरण के चुनाव में पंचायत समिति के लिए कुल 189 नामांकन हुए.
जमशेदपुर: पंचायत चुनाव 2022 के तीसरे चरण में 10 पंचायत समिति सदस्य मंगलवार को निर्विरोध हो गये. इनमें पोटका के पांच, पटमदा के तीन और बोड़ाम के दो सदस्य शामिल हैं. 10 सीटों पर एकल नामांकन के कारण वे निर्विरोध हो गये हैं. हालांकि इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गयी है. नाम वापसी के बाद इनकी घोषणा होगी.
तीसरे चरण के चुनाव में पंचायत समिति के लिए कुल 189 नामांकन हुए. इनमें पोटका से 40 सीटों के लिए 109, पटमदा की 17 सीटों के लिए 47 और बोड़ाम की 14 सीटों के लिए 33 नामांकन शामिल हैं. किसी एक सीट से अधिकतम नामांकन करने वालों की संख्या पांच ही है, जबकि कई पर दो और तीन प्रत्याशी हैं.
Also Read: झारखंड पंचायत चुनाव: वाहनों के इस्तेमाल को लेकर दिशा-निर्देश जारी, जानें इसकी बड़ी बातें
आदिवासी बहुल क्षेत्रों में वार्ड सदस्य और पंचायत समिति सदस्य के चुनाव को लेकर बहुत सी सीटों पर चुनाव में उत्साह का अभाव है. पंचायत चुनाव के लिए बुधवार को चुनाव चिह्न आवंटित किये जायेंगे. धालभूमगढ़, बहरागोड़ा, चाकुलिया में छह जिला परिषद पदों पर 26 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं.
Posted by: Sameer Oraon
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




