ePaper

झारखंड पंचायत चुनाव : 8 जिलों के 26 बूथों पर इन पदों के लिए दोबारा होगी पहले चरण की वोटिंग, ये है डिटेल्स

Updated at : 15 May 2022 7:01 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड पंचायत चुनाव : 8 जिलों के 26 बूथों पर इन पदों के लिए दोबारा होगी पहले चरण की वोटिंग, ये है डिटेल्स

Jharkhand Panchayat Chunav 2022: राज्य निर्वाचन आयोग ने झारखंड के आठ जिलों के 26 बूथों पर 16 मई (सोमवार) को पुनर्मतदान का फैसला लिया है. इनमें हजारीबाग, गढ़वा, चतरा, सरायकेला खरसांवा, बोकारो, सिमडेगा, गोड्डा और पश्चिमी सिंहभूम जिले शामिल हैं. इन जिलों में सुबह सात बजे से वोटिंग शुरू होगी.

विज्ञापन

Jharkhand Panchayat Chunav 2022: झारखंड पंचायत चुनाव के पहले चरण का मतदान शनिवार (14 मई) को संपन्न हो गया, लेकिन मतपत्रों में गड़बड़ी के कारण राज्य निर्वाचन आयोग ने आठ जिलों के 26 बूथों पर 16 मई (सोमवार) को पुनर्मतदान का फैसला लिया है. इनमें हजारीबाग, गढ़वा, चतरा, सरायकेला खरसांवा, बोकारो, सिमडेगा, गोड्डा और पश्चिमी सिंहभूम जिले शामिल हैं. इन जिलों में सुबह सात बजे से वोटिंग शुरू होगी. आपको बता दें कि 14 मई को पहले चरण का चुनाव संपन्न हो गया. इसमें 68.15 फीसदी वोटिंग हुई है.

26 बूथों पर दोबारा वोटिंग

झारखंड में 16 मई को 8 जिलों में सुबह 7 बजे से 26 बूथों पर फिर से मतदान होगा. राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार हजारीबाग जिले के बरकट्ठा में मुखिया पद के लिए 14 बूथों पर 16 मई को पुनर्मतदान होगा. गढ़वा जिले के रंका में 1 बूथ पर पंचायत समिति सदस्य के लिए दोबारा वोटिंग होगी. चतरा के प्रतापपुर में 1 बूथ पर वार्ड सदस्य के लिए फिर से चुनाव कराया जायेगा. सिमडेगा के केरसई में 1 बूथ पर पंचायत समिति सदस्य के लिए दोबारा वोटिंग होगी. सरायकेला के चांडिल में 2 बूथों पर पंचायत समिति सदस्य के लिए पुनर्मतदान कराया जायेगा. पश्चिमी सिंहभूम के चक्रधरपुर में 3 बूथों पर जिला परिषद सदस्य व मुखिया एवं गोइलकेरा के 1 बूथ पर पंचायत समिति सदस्य पद पर दोबारा वोटिंग होगी. गोड्डा के पोड़ैयाहाट के 1 बूथ पर मुखिया, पंचायत समिति सदस्य एवं जिला परिषद सदस्य के लिए दोबारा मतदान कराया जायेगा. बोकारो के गोमिया में 2 बूथों पर पंचायत समिति सदस्य के लिए दोबारा मतदान कराया जायेगा.

झारखंड में 68.15 फीसदी हुई वोटिंग

आपको बता दें कि झारखंड के 21 जिलों में पंचायत चुनाव का पहला चरण शांतिपूर्ण संपन्न हुआ. खासकर नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में भी मतदाता बिना किसी डर के मतदान करने घर से बाहर निकले. राज्य की 1,127 ग्राम पंचायतों में शुक्रवार (14 मई, 2022) की सुबह सात बजे से दोपहर तीन बजे तक वोटिंग हुई. पहले चरण में 68.15 फीसदी वोटिंग हुई. इस दौरान महिलाओं में भी काफी उत्साह देखा गया. इस दौरान पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी भी काफी देखी गयी.

रिपोर्ट : गुरुस्वरूप मिश्रा

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola