ePaper

झारखंड पंचायत चुनाव : कुचाई प्रखंड में दिख रही आधी आबादी की शक्ति, पुरुषों से अधिक महिला वोटर्स की संख्या

Updated at : 21 Apr 2022 7:39 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड पंचायत चुनाव : कुचाई प्रखंड में दिख रही आधी आबादी की शक्ति, पुरुषों से अधिक महिला वोटर्स की संख्या

सरायकेला-खरसावां जिला के कुचाई प्रखंड में आधी आबादी की शक्ति देखने को मिल रही है. इस प्रखंड में पुरुष से अधिक महिला वोटर्स हैं. इस प्रखंड की नौ पंचायतों में महिला वोटर्स की संख्या पुरुषों से अधिक है, वहीं रोलाहातु पंचायत में महिला वोटर्स से चार अधिक पुरुष वोटर्स की है.

विज्ञापन

Jharkhand Panchayat Chunav 2022: सरायकेला-खरसावां जिला के कुचाई प्रखंड में आधी आबादी की शक्ति देखने को मिल रही है. इस प्रखंड में पुरुषों की तुलना में महिला वोटर्स की संख्या अधिक है. इस पंचायत चुनाव में 45,323 वोटर्स अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे. इसके लिए 129 बूथ बनाया गया है.

पुरुषों से अधिक महिला वोटर्स

कुचाई प्रखंड में पुरुष वोटर्स से अधिक महिला वोटर्स हैं. इस प्रखंड के 10 पंचायतों में पुरुष वोटर्स की संख्या 22,272 है, जबकि महिला वोटर्स की संख्या 23,051 है. कुचाई के 10 में से नौ पंचायत रुगुडीह, बारुहातु, गोमियाडीह, छोटासेगोई, मरांगहातु, अरुवां, तिलोपदा, पोंडाकाटा और बंदोलोहर में महिला वोटर्स से पुरुष वोटर्स की संख्या अधिक है, जबकि रोलाहातु पंचायत में महिला वोटर्स से पुरुष वोटर्स की संख्या चार अधिक है.

मुखिया के 10 में से पांच पद महिला के लिए आरक्षित

कुचाई प्रखंड में मुखिया के 10 में से पांच पद महिला के लिए आरक्षित किये गये हैं. यानी कुचाई प्रखंड में कम से कम पांच महिला मुखिया का चुना जाना तय है. प्रखंड के रोलाहातु, बारुहातु, छोटासेगोई, अरुवां और पोंडाकाटा में मुखिया का पद अनुसूचित जनजाति महिला के लिए आरक्षित है, जबकि रुगुडीह, गोमियाडीह, मरांगहातु, तिलोपदा और बंदोलोहर पंचायत में मुखिया का पद अजजा अन्य के लिए आरक्षित है.

Also Read: गांव की सरकार : साइकिल से प्रचार-प्रसार कर मुखिया बने थे गुरुपद महतो, सरायकेला के छोटादावना का जानिए हाल

पंचायत समिति के 13 में से 10 पद अजजा के लिए आरक्षित

कुचाई में 13 पंचायत समिति सदस्यों में से 10 पद अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है. इसमें से पंचायत समिति क्षेत्र संख्या- दो, तीन, चार, छह और सात को अजजा (महिला) के लिए आरिक्षत है. पंचायत समिति क्षेत्र संख्या- एक, पांच, नौ, दस और 13 अनुसूचित जनजाति (अन्य) के लिए आरक्षित है. पंचायत समिति क्षेत्र संख्या- 11 व 12 को अनारक्षित (महिला) और पंचायत समिति क्षेत्र संख्या-8 को अनारक्षित (अन्य) किया गया है. कुचाई में जिला परिषद सदस्य का पद अजजा (अन्य) के लिए आरक्षित की गयी है.

पंचायतवार बूथ और वोटर्स की संख्या

पंचायत : बूथ संख्या : पुरुष वोटर्स : महिला वोटर्स : कुल वोटर्स
रोलाहातु : 12 : 1848 : 1844 : 3692
रुगुडीह : 15 : 2515 : 2677 : 5192
बारुहातु : 15 : 2679 : 2737 : 5416
गोमियाडीह : 10 : 1697 : 1702 : 3399
छोटासेगोई : 13 : 2179 : 2239 : 4418
मरांगहातु : 17 : 2719 : 3037 : 5756
अरुवां : 16 : 2863 : 2877 : 5740
तिलोपदा 10 : 1797 : 1864 : 3661
पोंडाकाटा : 09 : 1753 : 1771 : 3524
बंदोलोहर : 12 : 2222 : 2303 : 4525

रिपोर्ट : शचिंद्र कुमार दाश, सरायकेला-खरसावां.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola