Jharkhand News : हजारीबाग के शेखा गांव में केरोसिन तेल विस्फोट में एक महिला झुलसी, अब तक 4 लोगों की हो चुकी है मौत

Updated at : 01 Mar 2021 9:52 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand News : हजारीबाग के शेखा गांव में केरोसिन तेल विस्फोट में एक महिला झुलसी, अब तक 4 लोगों की हो चुकी है मौत

Jharkhand News, Hazaribagh News : हजारीबाग जिला अंतर्गत शेखा गांव में केरोसिन तेल विस्फोट से एक महिला सरस्वती देवी झुलस गयी. इससे पहले भी हुए विस्फोट से कई लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं. इस मामले में अब तक 4 लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं घायल हुए 15 लोगों का इलाज चल रहा है.

विज्ञापन

Jharkhand News, Hazaribagh News, हजारीबाग (शंकर प्रसाद) : हजारीबाग जिला के विभिन्न क्षेत्रों में केरोसिन तेल विस्फोट का मामला थम नहीं रहा है. सोमवार को सदर प्रखंड के शेखा गांव की सरस्वती देवी केरोसिन तेल विस्फोट से झुलस गयी है. इसका इलाज शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज, हजारीबाग में किया जा रहा है. शेखा गांव की सरस्वती देवी केरोसिन तेल का इस्तेमाल सोमवार शाम 7 बजे लैंप में केरोसिन तेल डाल रही थी उसी समय विस्फोट हो गया.

हजारीबाग जिला अंतर्गत शेखा गांव में केरोसिन तेल विस्फोट से एक महिला सरस्वती देवी झुलस गयी. इससे पहले भी हुए विस्फोट से कई लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं. इस मामले में अब तक 4 लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं घायल हुए 15 लोगों का इलाज चल रहा है.

मुफस्सिल थाना प्रभारी बजरंगी महतो ने बताया कि शेखा गांव के सभी लोग केरोसिन तेल जमा कर दिये थे, लेकिन यह महिला केरोसिन तेल घर में ही रखी थी. केरोसिन इस्तेमाल के दौरान ही यह घटना हो गयी. बता दें कि जिला प्रशासन ने प्रचार वाहन से पूरे गांव में केरोसिन तेल इस्तेमाल नहीं करने की सूचना गांव वालों को दिया था. डीलर, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, रोजगार सेवक और पंचायत सेवक की 4 सदस्यीय टीम बनाकर घर- घर से बचे केरोसिन तेल जब्त किया गया था.

Also Read: केरोसिन तेल विस्फोट में मारे गये आश्रितों को मिला चार-चार लाख का चेक, फिर डीसी ने की ये घोषणा

इधर, जिले में केरोसिन तेल विस्फोट में मारे गये लोगों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये मुआवजा के तौर पर दिया गया. झारखंड सरकार के निर्देश पर डीसी हजारीबाग ने आपदा के तहत केरोसिन विस्फोट में मृतक के परिजनों को 4-4 लाख रुपये मुआवजे के तौर दिये हैं.

Posted By : Samir Ranjan.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola