सरायकेला की नन्ही परी रीत ने डांस चैंपियनशिप में जीती गोल्ड मेडल, अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर बिखेरेगी जलवा

Updated at : 11 Oct 2021 7:17 PM (IST)
विज्ञापन
सरायकेला की नन्ही परी रीत ने डांस चैंपियनशिप में जीती गोल्ड मेडल, अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर बिखेरेगी जलवा

सरायकेला के सीनी की नन्ही परी रीत महापात्र ने डांस चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीती. पंजाब के जालंधर में आयोजित डांस चैंपियनशिप में रीत ने यह कामयाबी हासिल की है. अब रीत का लक्ष्य अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी उपलब्धि बिखेरना है.

विज्ञापन

Jharkhand News (शचिंद्र कुमार दाश, सरायकेला) : सरायकेला-खरसावां जिला के सीनी की रहनेवाली रीत महापात्र ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित नृत्य प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतने में कामयाब रही है. सीनी के वीएस पब्लिक स्कूल की छात्रा रीत ने गत 9 अक्टूबर को पंजाब के जालंधर स्थित लवली यूनिवर्सिटी में आयोजित इस चैंपियनशिप में यह सफलता अर्जित की.

सीनी जैसे छोटे कस्बे की बच्ची के चयन होने से परिवार के साथ-साथ गांव के लोग भी गौरवान्वित हैं. 11 वर्षीय रीत ने सेमी क्लासिकल वर्ग में अपना बेहतर परफारमेंस दिया था. रीत के इस चैंपियनशिप में गोल्ड जीतने के बाद उसे अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा.

इस प्रतियोगिता के जज में डांस इंडिया डांस सीजन- 1 के फाइनलिस्ट रहे परम सिंह, GNDU से क्लासिकल में गोल्ड मेडलिस्ट पीयूष जैन, ऑल इंडिया डांस स्पोर्ट्स के अध्यक्ष बलविंदर सिंह और फोल्क डांस के कोच हंटर झाकू रहे. इस प्रतियोगिता में कई राज्यों से प्रतिभागी पहुंचे थे.

Also Read: Durga Puja 2021 : 6 माह बाद भी दुर्गा पूजा मद में नहीं मिली राशि, धार्मिक अनुष्ठान करने में हो रही परेशानी

शिक्षक दंपती संजय महापात्रा और सुजाता महापात्रा की बेटी रीत ने क्लासिकल की शिक्षा सरायकेला के गुरु केदार मेमोरियल आर्ट सेंटर से ली है. वह वर्तमान में कथक के चौथे साल में है. साथ ही वह वेस्टर्न भी सीख रही है. वह सीनी में वीएस पब्लिक स्कूल में 5वीं कक्षा की छात्रा है, जहां उसकी मां भी शिक्षिका है.

रीत के माता-पिता के साथ-साथ स्कूल के शिक्षकों ने रीत के इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त की है. रीत की मां सुजाता महापात्र व पिता संजय महापात्र ने बताया कि रीत महापात्र ने 4 साल की उम्र में ही डांस सीखना शुरू किया है. रीत क्लासिकल व वेस्टर्न डांस करती है.

मालूम हो कि रीत महापात्र कई कार्यक्रमों में क्लासिकल व वेस्टर्न डांस कर लोगों की वाहवाही बटोर चुकी है. रीत पूर्व में भी रियलिटी डांस शो इंडियाज टेलेंट फाइट सीजन-2 तथा किशोर चैनल में प्रसारित रियेलिटी डांस शो इंडियाज नेक्ट इमेज में भी अपना परफारमेंस दे चुकी है.

Also Read: Durga Puja 2021: सरायकेला राजवाड़े की दुर्गा पूजा है कई मायने में खास, 16 दिनों तक होती है आराधना, देखें Pics

Posted By : Samir Ranjan.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola