झारखंड: 1 अप्रैल से इन 3 श्रेणी के बिजली उपभोक्ताओं की सब्सिडी हो जाएगी खत्म, जानें क्या है इसकी बड़ी वजह
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 27 Mar 2022 11:42 AM
बिहार में बिजली रेट (सांकेतिक)
धनबाद के तीन श्रेणियों के उपभोक्ताओं को अब बिजली की सब्सिडी मिलनी बंद हो जाएगी. क्यों कि राज्य सरकार ने इन लोगों को दी जाने वाली सब्सिडी वापस लेने की घोषणा की है, वहीं नया कनेक्शन लेने के लिए भी मैनुअल तरीके से आवेदन बंद कर दिया जाएगा.
Electricity Bill Subsidy In Jharkhand धनबाद : एक अप्रैल से झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) के तीन श्रेणी के उपभोक्ताओं को मिलने वाली सब्सिडी समाप्त हो जायेगी. राज्य सरकार व ऊर्जा विभाग ने इन उपभोक्ताओं को दी जाने वाली सब्सिडी वापस लेने की घोषणा की है. इनमें एक से पांच किलोवाट तक के एलटीआइएस का इस्तेमाल करने वाले, 400 यूनिट से अधिक बिजली की खपत करने वाले और ग्रामीण क्षेत्र में कॉमर्शियल बिजली का उपयोग करने वाले उपभोक्ता शामिल हैं.
मई माह में उपभोक्ताओं को बिजली की खपत पर नयी दर के अनुसार बिल भेजा जायेगा. इसका असर एरिया बोर्ड के करीब दस हजार उपभोक्ताओं को पड़ेगा. आटा चक्की, छोटे फरनेस उद्योग, गेट-ग्रिल, वेल्डिंग आदि की दुकानों में एलटीआइएस कनेक्शन दिया जाता है. इसके अलावा एक अप्रैल से बिजली का नया कनेक्शन के लिए मैनुअल तरीके से किया जाने वाला आवेदन भी पूरी तरह से बंद कर दिया जायेगा. अब आवेदन ऑनलाइन करना होगा. एक अप्रैल से बिजली कनेक्क्शन के लिए मैनुअल आवेदन करने वालों का फॉर्म रिजेक्ट माना जायेगा.
ग्रामीण क्षेत्र में कॉमर्शियल
उपभोक्ता सब्सिडी पहले अब बगैर सब्सिडी के
2.65 2.10 4.75
एक से पांच किलोवाट तकके एलटीआइएस का इस्तेमाल
2.35 3.40 5.75
400 यूनिट से अधिक बिजली की खपत करने वाले(शहरी क्षेत्र)
2.35 3.40 5.75
Posted By: Sameer Oraon
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










