ePaper

Jharkhand Crime News: महिला बैंक मित्र को अपराधियों ने गोली मारकर लूटे 3 लाख रूपये, रिम्स रेफर

Updated at : 23 Apr 2022 7:22 AM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Crime News: महिला बैंक मित्र को अपराधियों ने गोली मारकर लूटे 3 लाख रूपये, रिम्स रेफर

खूंटी जिले में एक बैंक महिला मित्र को अपराधियों ने गोली मारकर 3 लाख रुपये लूट लिये. यह घटना अड़की थाना परिसर से 200 मीटर दूर प्रखंड परिसर में घटी. जब महिला प्रखंड के सेंट्रल बैंक के चबूतरा के पास पहुंची थीं तब ही अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया

विज्ञापन

अड़की प्रखंड परिसर स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की बैंक मित्र प्रभा कुमारी (25) को गोली मार कर अपराधियों ने तीन लाख रुपये लूट लिये. गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गयी हैं. उन्हें पहले अड़की कल्याण अस्पताल, फिर खूंटी सदर अस्पताल लाया गया. यहां से उन्हें रिम्स रेफर कर दिया गया. उनकी हालत गंभीर है. यह घटना अड़की थाना परिसर से 200 मीटर दूर प्रखंड परिसर में घटी.

शुक्रवार को प्रभा कुमारी प्रखंड परिसर स्थित सेंट्रल बैंक के चबूतरा के पास पहुंची थीं. ठीक उसी समय बाइक सवार तीन अपराधी वहां पहुंचे और प्रभा से रुपये से भरा बैग छीनने की कोशिश की. जब प्रभा बैग लेकर भागने लगीं, तो अपराधियों ने उन पर गोली चला दी. प्रभा को कमर और गर्दन में दो गोली लगी है.

इसके बाद अपराधी बैग लूट कर फरार हो गये. बैग में तीन लाख रुपये होने का दावा किया गया है. इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को मिली. पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंच कर घायल प्रभा को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया. ज्ञात हो कि पिछले वर्ष आठ नवंबर को पंगुरा पीड़ी जरंगा और खेसारीबेड़ा के बीच सिंदरी के दो बैंक मित्र से 6.90 लाख रुपये की लूट हो चुकी है. घटना के संबंध में एसपी अमन कुमार ने कहा कि मामले में कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है. जल्द ही अपराधी गिरफ्त में होंगे.

Posted By: Sameer Oraon

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola