Jharkhand Crime News : झारखंड में 15 हजार घूस लेते महिला थाना प्रभारी मीरा सिंह गिरफ्तार, एंटी करप्शन ब्यूरो ने रिश्वत लेते दबोचा
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 25 Feb 2021 2:25 PM
Jharkhand Crime News, Khunti News, खूंटी न्यूज (चंदन कुमार) : झारखंड में एक महिला अधिकारी मीरा सिंह को एंटी करप्शन ब्यूरो ने रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है. खूंटी की महिला थाना प्रभारी को आज गुरुवार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने घूस लेते पकड़ा है.
Jharkhand Crime News, Khunti News, खूंटी न्यूज (चंदन कुमार) : झारखंड में एक महिला अधिकारी मीरा सिंह को एंटी करप्शन ब्यूरो ने रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है. खूंटी की महिला थाना प्रभारी को आज गुरुवार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने घूस लेते पकड़ा है.
झारखंड के खूंटी जिले में महिला थाना प्रभारी मीरा सिंह 15 हजार रुपये घूस लेते पकड़ी गयी है. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने रिश्वत लेते महिला पुलिस अधिकारी को गिरफ्तार किया गया है. मीरा सिंह को एसीबी रांची की टीम ने खूंटी महिला थाना से अरेस्ट किया है.
बताया जाता है कि नागी होरो के पुत्र संजीव होरो के खिलाफ एक युवती ने महिला थाने में दुष्कर्म का केस दर्ज करने को लेकर आवेदन दिया था. इस मामले में आरोपी से केस दर्ज नहीं करने के एवज में महिला थाना प्रभारी मीरा सिंह द्वारा रिश्वत की मांग की गयी थी. इसी मामले में एसीबी से शिकायत की गयी थी. जांच में मामला सही पाया गया. इसके बाद एंटी करप्शन ब्यूरो ने 15 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया. झारखंड में महिला थाना प्रभारी घूस लेते गिरफ्तार होने तथा News in Hindi से अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ.
Posted By : Guru Swarup Mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










