सरायकेला के चांडिल में गाजर लदे पिकअप वैन लूट मामले में 5 आराेपियों की हुई गिरफ्तारी, जानें इसका बंगाल कनेक्शन

सरायकेला के चांडिल थाना क्षेत्र में गाजर लदे पिकअप वैन लूटपाट मामले का पुलिस ने खुलासा किया है. इस मामले में 5 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है. वहीं, एक अन्य आरोपी की पहले ही गिरफ्तारी हो चुकी है. पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है. करीब 8 आरोपियों ने लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था.
Jharkhand Crime News (हिमांशु गोप, चांडिल, सरायकेला) : सरायकेला-खरसावां जिला अंतर्गत चांडिल थाना क्षेत्र के NH 33 के रामगढ़ गांव के पास गाजर लदे पिकअप वैन लूटपाट मामले का पुलिस ने खुलासा किया है. पुलिस ने इस मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. वहीं, एक आरोपी विक्की चौधरी की पहले ही गिरफ्तारी हो चुकी है. अन्य आरोपियों की तलाश जारी है. इस बात की जानकारी DSP संजय कुमार सिंह ने पत्रकारों को दी.
DSP श्री सिंह ने कहा कि गत 12 अक्टूबर की रात में करीब 8 की संख्या में अपराधियों ने रांची से टाटा की आ रहे गाजर लदे पिकअप वैन को ओवरटेक कर लूटपाट किया था. इस दौरान अपराधियों ने गाजर को दूसरी गाड़ी में लोड कर पश्चिम बंगाल के खड़गपुर के बाजार में बेच दिया.
लूटपाट के जानकारी मिलते ही चांडिल थाना की पुलिस सक्रिय हो गयी. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चांडिल स्थित रामगढ़ गांव के डांगर बस्ती निवासी विक्की चौधरी को गिरफ्तार किया. पुलिसिया पूछताछ में विस्की ने पूरे घटनाक्रम को बता दिया. विक्की की निशानदेही पर पुलिस को पश्चिम बंगाल के खड़गपुर बाजार में गाजर को बेच कर वापस लौटे रहे अन्य क्रिमिनल्स को गिरफ्तार करने में सफलता मिली. गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस को नकली बंदूक और लूटे गये पिकअप वैन को बरामद किया.
Also Read: झारखंड के लाल महेंद्र सिंह धोनी ने किया कमाल, चौथी बार IPL ट्रॉफी पर कब्जा, कोच व खेल प्रेमियों की जानें राय
गाजर लदे पिकअप वैन लूटपाट मामले में पुलिस ने जमशेदपुर के उलीडीह थाना क्षेत्र स्थित टैंक रोड निवासी निशिकांत बारी व गोलमुरी थाना क्षेत्र के कोयला डुंगरी निवासी मोहम्मद फरदीन उर्फ फिरोज, नीमडीह थाना क्षेत्र के आदरडीह निवासी संजय कुमार दास, चांडिल डैम काॅलोनी निवासी बानेश्वर नामता और चांडिल थाना क्षेत्र के रामगढ़ गांव स्थित डांगरबस्ती निवासी हरेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
वहीं, इस मामले में संलिप्त विक्की चौधरी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. इधर, इस संवाददाता सम्मेलन में इंस्पेक्टर पास्कल टोप्पो, चांडिल थाना प्रभारी शंभु शरण दास, ईचागढ़ थाना प्रभारी दिनेश ठाकुर, एएसआई सुरेंद्र सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे.
Posted By : Samir Ranjan.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




