JMM के स्थापना दिवस कार्यक्रम स्थल से स्वास्थ्य विभाग के अनुबंध कर्मियों को निकाला बाहर, जानिए वजह

Updated at : 04 Feb 2023 2:17 PM (IST)
विज्ञापन
JMM के स्थापना दिवस कार्यक्रम स्थल से स्वास्थ्य विभाग के अनुबंध कर्मियों को निकाला बाहर, जानिए वजह

JMM foundation Day: आज झामुमो अपना 51वां स्थापना दिवस धनबाद में मना रहा है. इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के अनुबंध कर्मी धनबाद के गोल्फ ग्राउंड पहुंचे. जहां पुलिस कर्मियों ने बाहर निकाल दिया.

विज्ञापन
undefined

झामुमो अपना 51वां स्थापना दिवस (JMM foundation Day) धनबाद में मना रहा है. झारखंड मुक्ति मोर्चा के स्थापना दिवस समारोह के दौरान गोल्फ ग्राउंड पहुंचे स्वास्थ्य विभाग के अनुबंध कर्मियों को पुलिस कर्मियों ने बाहर निकाल दिया. इसके बाद अनुबंध कर्मियों ने कहा कि विगत 16 जनवरी से अनुबंध कर्मी रांची स्थित राज भवन के समीप अनशन पर बैठे हुए हैं. फिर भी सरकार उनकी तरफ ध्यान नहीं दे रही है.

undefined

बता दें कि अनुबंध कर्मी कार्यक्रम में अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के समक्ष रखने आए थे. लेकिन मुख्यमंत्री के मिलने से पहले ही पुलिसकर्मियों ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया.

undefined

झामुमो के स्थापना दिवस कार्यक्रम को लेकर तैयारी पूरी हो चुकी है. थोड़ी देर बाद राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के अलावा कई मंत्री और विधायक पहुंचने वाले हैं. फिलहाल अभी धनबाद के आसपास के क्षेत्रों से छोटे-बड़े नेता और कार्यकर्ताओं का जुटना शुरू हुआ है. सुरक्षा के मद्देनजर चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती की गयी है. लेकिन इससे पहले अनुबंध कर्मियों कार्यक्रम स्थल से बाहर निकाल दिया.

undefined

बता दें कि स्थायीकरण की मांग को लेकर हड़ताल पर चल रहे और राजभवन के समक्ष अनशन पर बैठे अनुबंध कर्मियों ने शुक्रवार को राजभवन में राज्यपाल रमेश बैस से मुलाकात की थी. पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से सेवा स्थायी करने से संबंधित ज्ञापन सौंपा और उसपर आवश्यक कार्रवाई करने के लिए राज्य सरकार को निर्देश देने का अनुरोध किया था.

undefined

दरअसल, अनुबंध कर्मियों की हड़ताल और अनशन 11वें दिन जारी रही. इनकी पूर्व में शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो और अभियान निदेशक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य अभियान के साथ वार्ता बेनतीजा रही थी. इनकी हड़ताल कर असर स्वास्थ्य सेवाएं खासकर टीकाकरण पर पड़ रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola