ePaper

सरायकेला के छऊ कलाकार ब्रजेंद्र पटनायक को मिला संगीत नाटक एकेडमी अवार्ड, देखें तस्वीरें

Updated at : 23 Feb 2023 2:56 PM (IST)
विज्ञापन
सरायकेला के छऊ कलाकार ब्रजेंद्र पटनायक को मिला संगीत नाटक एकेडमी अवार्ड, देखें तस्वीरें

नयी दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में देशी की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने छऊ कलाकार ब्रजेंद्र कुमार पटनायक को संगीत नाटक एकेडमी अवार्ड से सम्मानित किया गया. वर्ष 2019 का संगीत नाटक एकेडमी पुरस्कार दिया गया है.

विज्ञापन
undefined

सरायकेला-खरसावां, शचिंद्र कुमार दाश : सरायकेला के छऊ गुरु व कलाकार ब्रजेंद्र कुमार पटनायक (65) को प्रतिष्ठीत संगीत नाटक एकेडमी अवार्ड (Sangeet Natak Academy Award) से सम्मानित किया गया. नयी दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में देशी की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ब्रजेंद्र कुमार पटनायक को संगीत नाटक एकेडमी अवार्ड से सम्मानित किया.

undefined

छऊ नृत्य कला के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिये श्री पटनायक को वर्ष 2019 का संगीत नाटक एकेडमी पुरस्कार दिया गया. इस दौरान भारत सरकार के संस्कृति व पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी भी मौजूद रहे. ब्रजेंद्र कुमार पटनायक ने सरायकेला शैली छऊ नृत्य के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.

undefined

प्रतिष्ठीत संगीत नाटक एकेडमी अवार्ड के लिये अपने नाम की घोषणा होने पर ब्रजेंद्र कुमार पटनायक ने खुशी व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि छऊ नृत्य के लिये आजीवन समर्पित हो कर कार्य करते रहेंगे. बच्चों को छऊ नृत्य सीखाने का कार्य निरंतर जारी रहेगा.

undefined

22 सितंबर 1958 को जन्मे ब्रजेंद्र कुमार पटनायक ने छऊ नृत्य की शिक्षा वाल्यावस्था में ही लेना शुरू किया था. छऊ कलाकार व गुरु ब्रजेंद्र कुमार पटनायक कई राष्ट्रीय व अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर भी छऊ नृत्य पेश कर चुके हैं.

undefined

छऊ ब्रजेंद्र कुमार पटनायक को संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किये जाने पर पद्मश्री शशधर आचार्य, राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र के पूर्व निदेशक गुरु तपन कुमार पटनायक, आचार्य छऊ नृत्य विचीत्रा के रंजीत कुमार आचार्य, सरायकेला नगर पंचायत के उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी आदि ने बधाई दी है.

undefined

श्री पटनायक राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर छऊ पेश कर चुके हैं. 1984 में पहली बार विदेशी धरती डेनमार्क में प्रदर्शन किया. इसके बाद फ्रांस, दक्षिण कोरिया, मलयेशिया, रुस समेत 13 देशों में छऊ नृत्य को प्रदर्शित किया. उनके नृत्य राधा-कृष्ण, चंद्रभागा, आरती, हंस, मयूर, सागर, रात्रि, नाविक आदि को दर्शक काफी पसंद करते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola