Jharkhand Breaking News LIVE: पूजा सिंघल की बिगड़ी तबीयत, रिम्स में फिर हुई भर्ती

Updated:
विज्ञापन

Jharkhand Breaking News Live Updates: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के LIVE सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…

विज्ञापन

रिम्स ऑडिटोरियम में 17 मई को होगा सहिया सम्मेलन, सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाली सहिया बहनें होंगी सम्मानित

रांची के रिम्स ऑडिटोरियम में बुधवार को जिला स्तरीय सहिया सम्मेलन का आयोजन किया गया है. इसमें रांची के उपायुक्त मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होंगे. कार्यक्रम में सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाली सहियाओं को सम्मानित किया जाएगा. ये सम्मेलन सुबह 10 बजे से है.

पूजा सिंघल की बिगड़ी तबीयत, रिम्स में फिर हुई भर्ती

रांची. मनरेगा और माइनिंग घोटाला से जुड़े मनी लाउंड्रिंग मामले की आरोपी निलंबित आईएएस पूजा सिंघल बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा, होटवार में बंद हैं. मंगलवार शाम पांच बजे अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गयी, जिसके बाद उन्हें जेल प्रबंधन ने इलाज के लिए रिम्स भेजा है. उन्होंने सांस लेने में तकलीफ होने, चक्कर आने और स्त्री रोग संबंधी शिकायत की थी. न्यूरोलॉजी के विभागाध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद ने उनकी जांच की. जांच के बाद शाम 7:19 बजे उन्हें रिम्स के पेइंग वार्ड में भर्ती कराया गया है. बुधवार काे मेडिकल बोर्ड का गठन कर उनकी जांच की जायेगी.

दुमका में किशोरी के अपहरण के आरोप में शेखपुरा का युवक गया जेल

दुमका : शहर से नाबालिग किशोरी का अपहरण करने के आरोप में नगर थाना पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. आरोपी सूरज कुमार शेखपुरा का रहने वाला है. अपहृता के पिता के बयान पर नगर थाना में अपहरण का मामला दर्ज किया गया था. पुलिस मामले की छानबीन कर रही थी. मामला दर्ज होने की सूचना मिलने पर दोनों शादी कर नगर थाना पहुंचे. जहां किशोरी का मेडिकल जांच, सीडब्ल्यूसी में प्रस्तुत और 164 का बयान कराया गया. युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. सीडब्ल्यूसी के निर्देशानुसार किशोरी को आफ्टर होम सेल्टर में रखा गया.

देवघर में नाबालिग को शादी का प्रलोभन देकर जहर पिलाने का मामला, पुलिस पर लगा आरोप

देवघर : देवीपुर थाना क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की को शादी का प्रलोभन देकर सालभर से यौन शोषण करने व लड़की को परिजनों को मामले की जानकारी होने पर शादी का दबाव बनाने के बाद जबरन जहर पिलाने का मामला सामने आया है. पीड़ित नाबालिग लड़की का देवघर सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है. लड़की के परिजनों ने सदर अस्पताल स्थित बैद्यनाथधाम ओपी में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है. बैद्यनाथधाम ओपी प्रभारी ने पीड़िता के परिजनों द्वारा दी गयी शिकायत देवीपुर थाना को भेज दिया. शिकायत में झारखंड पुलिस के एक कर्मी सहित चार लोगों को आरोपी बताया गया है. आरोपियों पर मारपीट करने एवं चांदी की सिकड़ी छिनतई का भी आरोप लगाया गया है.

रांची के रातु में धारदार हथियार से एक व्यक्ति की हत्या, हिरासत में पत्नी

रांची : रातु थाना क्षेत्र के गोविंद नगर में राजकुमार शाही नामक व्यक्ति की धारदार हथियार से मार कर हत्या कर दी. हत्या उसके घर में की गयी है. शक के आधार पर पुलिस ने पत्नी को हिरसात में लेकर पूछताछ कर रही है.

देवघर में अलग-अलग सड़क हादसों में एक बच्चे की मौत, 4 घायल

देवघर : अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में 10 वर्षीय बच्चे की मौत हो गयी तथा दो महिलाओं समेत चार लोग घायल हो गये. सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के मुताबिक, जसीडीह-चकाई मुख्य मार्ग पर ऑटो से गिरकर सीमावर्ती बिहार के चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत लालपुर निवासी अजय दास के 10 वर्षीय पुत्र विकास कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल लाया गया, जहां ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. वहीं, अन्य सड़क हादसे में देवीपुर थाना क्षेत्र के भलुआसार निवासी नसीमा खातून, राजपुरा निवासी इमरान अंसारी, बूढ़ीघाट निवासी चुड़नी टुडू, सीमावर्ती कटोरिया थाना क्षेत्र निवासी मनीष कुमार, नारायणडीह निवासी शिबू दास घायल हुए हैं. इन घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कर इलाज कराया जा रहा है. डॉक्टर द्वारा मामले की सूचना बैद्यनाथधाम ओपी को भेज दी गयी है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola