Live Updates

Jharkhand Breaking News LIVE: देवघर में अपराधियों ने की हवाई फायरिंग, किसी को नुकसान नहीं, इलाके में दहशत

Updated:
विज्ञापन

Jharkhand Breaking News Live Updates: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के LIVE सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…

विज्ञापन

देवघर में अपराधियों ने की हवाई फायरिंग, इलाके में दहशत

देवघर-दुमका मुख्य मार्ग में झौसागढ़ी बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा के सामने सड़क की दूसरी तरफ नंदी भवन के सामने बाइक सवार अपराधियों ने छह से सात राउंड हवाई फायरिंग की. एक गोली सामने एक नेत्री की घर के दो मंजिले भवन की खिड़की में लगी और दरवाजे का शीशा भी टूट गया. हालांकि इस घटना में कोई जानमाल की क्षति नहीं हुई है. घटना से उक्त घर वाले व आसपास के लोग दहशत में हैं. घटना के बाद आसपास की दुकानें बंद हो गयी. सूचना पाकर एसडीपीओ पवन कुमार सहित नगर के प्रभारी थानेदार कुमार अभिषेक, एसआई सुमन कुमार पुलिस बलों के साथ घटनास्थल पहुंचे और जांच पड़ताल में जुट गये.

जनसेवकों की हड़ताल जारी, ग्रेड-पे में कटौती का कर रहे हैं विरोध

जामताड़ा: सरकार की योजनाओं को प्रखंडों तक पहुंचाने में जनसेवकों की अहम भूमिका होती है. यह वो कड़ी है जिसकी बदौलत किसी भी योजना को जमीन पर उतारा जाता है. जनसेवक सीधे लाभुक से जुड़े होते हैं. ये लाभुक को योजनाओं के बारे में बताते हैं. इस तरह से सरकारी योजनाओं के कई कार्य प्रखडों में जनसेवकों के जरिये पूरा होता है, लेकिन 12 साल सरकारी सेवा देने के बाद ग्रेड-पे कम करने से अब जनसेवक नाराज हैं

जलडेगा से 9 साल की बच्ची का अपहरण, खोजबीन में जुटी पुलिस

सिमडेगा : जलडेगा से गुरुवार की शाम को नौ साल की बच्ची का अपहरण हुआ है. बताया गया कि बाइक सवार अपराधियों ने बच्ची का अपहरण किया. इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस खोजबीन में जुट गयी है.

बिहार के ट्रक चालक और खलासी की गुमला में मौत

गुमला : गुमला थाना के झारखंड डीपा के समीप ट्रक ने पेड़ को टक्कर मार दिया. जिससे ट्रक चालक औरंगाबाद निवासी बबलू कुमार (24 वर्ष) और खलासी मुकेश कुमार (21 वर्ष) की घटनास्थल पर मौत हो गयी. गाड़ी की रफ्तार अधिक थी. पेड़ से टकराते ही ट्रक पलट गयी. पुलिस को सूचना मिलने पर दोनों शवों को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल गुमला लाया गया. जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. एसआई देवदत कुमार ने बताया कि राउरकेला से ट्रक में जीआई लोहे का पाइप लेकर ट्रक पटना जा रहा था. तभी चालक को झपकी आने से ट्रक सीधा पेड़ में टक्कर मार दी. जिसके बाद ट्रक पलट गया. जीआई पाइप पीछे से चालक केबिन को फाड़ते हुए दोनों को अपनी चपेट में ले लिया. जिससे उनकी मौत हो गयी. एसआई ने बताया कि मृतक के परिजन गुरुवार की दोपहर गुमला पहुंचे. जहां दोनों शव का पोस्टमार्टम कराकर अपने साथ बिहार ले गये.

परीक्षा आयोजित नहीं होने से नाराज छात्रों ने रांची यूनिवर्सिटी के कुलपति को घेरा

रांची : दो सत्रों से जेनेरिक की परीक्षा नहीं होने से नाराज स्नातकोत्तर के छात्र-छात्राओं को रांची यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर को घेरा. छात्रों का आरोप है कि यूनिवर्सिटी द्वारा डिग्री रद्द करने की बात कही जा रही है. छात्रों ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2017- 20 एवं 2018- 21 में स्नातकोत्तर के छात्रों के लिए जेनेरिक परीक्षा नहीं आयोजित की गई थी. इसके बिना ही डिग्री बांट दी गई. अब रांची यूनिवर्सिटी डिग्री रद्द करने की बात कह रहा है. ऐसे में सभी एकजुट होकर कुलपति का घेराव करने पहुंचे हैं. इससे पूर्व नौ मई को जब उनसे सामान्य रूप से बातचीत हुई थी, तो उन्होंने 11 मई की तिथि देकर छात्रों को मिलने बुलाया था. लेकिन, परीक्षा के आयोजन नहीं होने से आक्रोशित छात्रों ने कुलपति का घेराव किया. छात्रों का आरोप है कि इससे करीब 100 छात्रों का भविष्य संशय में है. बिना परीक्षा आयोजित किये डिग्री जारी करना यूनिवर्सिटी की गलती है और इसका खामियाजा छात्रों को भुगतना पड़ रहा है.

हजारीबाग में स्पेशल ब्रांच के एक जवान को लगी गोली

Jharkhand Breaking News LIVE: देवघर में अपराधियों ने की हवाई फायरिंग, किसी को नुकसान नहीं, इलाके में दहशत

हजारीबाग : स्पेशल ब्रांच के एक जवान बाल गोविंद को गोली लगी है. गोली बाएं पैर के नीचे लगी है. जानकारी मिलते ही तत्काल उसे शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है. डॉक्टर के मुताबिक, ऑपरेशन कर गोली को बाहर निकाला गया है. वहीं, जवान की स्थिति में सुधार है. जवान की हालत खतरे से बाहर है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola